मिशन उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड को धार देने की तैयारी राकेश टिकैत ने 5 सितंबर की संयुक्त मोर्चा की महापंचायत की समीक्षा होगी

गाजीपुर बॉर्डर पर चौ राकेश टिकैत ने हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान पदाधिकारियों व मुज़फ्फरनगर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में संयुक्त किसान मोर्चा की पहली किसान महापंचायत को सफल बनाने की रणनीति पर विचार विमर्श कर विस्तृत कार्यक्रम दिया।

 

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड मिशन को प्रभावी रूप देने के लिए उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में प्रेस वार्ता व हरियाणा में कार्यकर्ता सम्मेलन व किसान पंचायत के आयोजन का फैसला किया गया।

 

अंग्रेज भारत छोड़ो के अवसर पर राकेश टिकैत जी ने नारा देते हुए कहा कि भाजपा गद्दी छोड़ो। टिकैत साहब ने कहा कि अगर बिल वापस नही होते ,समर्थन मूल्य कानून नही बनता तो भाजपा को गद्दी छोड़ने पर मजबूर करेंगे। हम किसानों के बीच जाकर इनकी असलियत उजागर करेंगे।किसान से बनने वाली सरकार किसान विरोधी कार्य करके सत्ता में बनी नही रह सकती ।

 

भाजपा के झूठ को बेनकाब किया जाएगा। हम किसी दल के विरोधी नही लेकिन हर किसान मजदूर विरोधी दल के विरोधी है।
आज से हमने खेती से कंपनी राज को उखाड़ने के कमर कस ली है। जिसकी शुरुवात 5 सितंबर को मुज़फ्फरनगर की किसान पंचायत से होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *