यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 10वीं में 89.78% और 12वीं में 75.52% छात्र हुए पास

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए हैं। कुल मिलाकर लगभग 59 लाख छात्र यूपी बोर्ड के परिणाम 2023 का इंतजार कर रहे थे।

इंटरमीडिएट परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चरखारी महोबा के छात्र शुभ छप्रा ने 500 में 489 अंक लाकर टॉप किया है। इंटरमीडिएट परीक्षा में छात्रों का पास प्रत‍िशत 69.34 और छात्राओं का पास प्रत‍िशत 83.00 रहा। वहीं इस साल 10वीं की परीक्षा में कुल 89.78 प्रत‍िशत छात्र और छात्राएं पास हुए हैं। इस साल परीक्षा में छात्रों का पास प्रत‍िशत 86.64 % और छात्राओं का पास प्रत‍िशत 93.34% है। सीतापुर की छात्रा प्रियांशी सोनी ने यूपी बोर्ड दसवीं की परीक्षा में 600 में से 590 अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया है।

यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2023 टॉपर्स-

– प्रथम टॉपर: सीता बाल वीएमआईसी, महमूदाबाद, सीतापुर से प्रियांशी सोनी, 590/600 के साथ

– सेकंड टॉपर: आर्य भट्ट वीएमएचएस, मंगलपुर, कानपुर देहात से कुशाग्र पांडे; और कैनोसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, अयोध्या से मिशकत नूर, 587/600 के साथ

– थर्ड टॉपर: बीकेजीएस इंटर कॉलेज, परखान, मथुरा से कृष्णा झा; एसवीएम आईसी, बिलासपुर, पीलीभीत से अर्पित गंगवार; और राज मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज, सेमरी, सुल्तानपुर से श्रेयशी सिंह, 586/600 के साथ

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2023 टॉपर्स-

– प्रथम टॉपर: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, महोबा से शुभ छपरा 489/500 के स्कोर के साथ

– सेकंड टॉपर: एसवीएम आईसी बिलासपुर, पीलीभीत से सौरभ गंगवार; और सीएचएस सिंह आईसी जसवंत नगर, इटावा से अनामिका ने 486/500 के स्कोर के साथ

– थर्ड टॉपर: एसबीएमआई रघुवंशपुरम, फतेहपुर से प्रियांशु उपाध्याय; एसएसआईसी मुस्तफापुर हुसैनगंज, फतेहपुर से खुशी; और सुप्रिया एसपीआरआईसी बंसी, सिद्धार्थ नगर, 485/500 के स्कोर के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *