PM के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में COVID19 वैक्सीन के DRY RUN में व्यवस्था के दावे की खुली पोल सायकिल पर पहुंचा वैक्सीन

वाराणसी: एक तरफ सरकार के बड़े दावे और विज्ञापन रोज़ देखने को मिल रहे है तो वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र और मिनी PMO कहे जाने वाले वाराणसी में सारे दावों की धज्जिया उड़ गई जब कर्मचारी वैक्सीन को साइकिल से लेकर अस्पताल पहुंचा हालांकि, वहां पुलिस की तैनाती जरूर की गई थी, लेकिन वैक्सीन को अस्पताल तक पहुंचाने की पूरी तैयारी नहीं की गई। वाराणसी के चौकाघाट कोरोना वैक्सीन केंद्र से वैक्सीन महिला अस्पताल साइकिल से पहुंचाई गई। वहीं, महिला अस्पताल में जब वैक्सीन पहुंची तो वहां भी तैयारी नहीं थी।

ड्राई रन के दौरान एक बड़ी चूक उजागर हुई कोविद -19 टीकाकरण वाराणसी में मंगलवार को 6 सेंटर्स बनाये गए थे जिनमें एक पर कर्मचारी पहुंचा सरकारी महिला अस्पताल वैक्सीन के डिब्बे साइकिल पर लेकर। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीबी सिंह ने कहा कि पांच केंद्रों पर वैन से वैक्सीन गई है। केवल महिला अस्पताल में साइकिल से वैक्सीन कैरियर लेकर आया है।

सायकिल पर आये व्यक्ति को पुलिसकर्मियों ने अंदर जाने से जब रोक दिया तब मामला खुला की वो वैक्सीन लाया है।

कोविद -19 टीकाकरण का राज्यव्यापी ड्राई रन जीडब्ल्यूएच, सीएचसी शिवपुर, शहरी क्षेत्रों में हेरिटेज अस्पताल, और ग्रामीण इलाकों में पीएचसी हाथीबाजार, सीएचसी मिसिरपुर और पीएचसी पिंडरा में आयोजित किया गया था।

वॉलंटियर्स गायब दिखे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बावजूद वाराणसी में अव्यवस्था देखने को मिली. कई केंद्रों पर वॉलंटियर्स भी नजर नहीं आए। सिर्फ दो लोग ही वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे, जबकि 25 लोगों का टीकाकरण होना था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *