BCCI ने पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा को भारतीय क्रिकेट टीम का चीफ सेलेक्टर घोषित किया

नई दिल्ली: बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के नए चीफ सेलेक्टर का ऐलान किया। क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी के इंटरव्यू के बाद पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा को चीफ सेलेक्टर बनाने का ऐलान किया गया है। उनके अलावा पूर्व तेज गेंदबाज अभय कुरुविला और देवाशीष मोहंती भी टीम इंडिया की सेलेक्शन कमेटी में शामिल किये गए हैं। इन तीनों के अलावा हरविंदर सिंह और सुनील जोशी भी सेलेक्शन कमेटी का हिस्सा है।मतलब मौजूदा चयन समिति में पांचों गेंदबाज शामिल हुए हैं, जिसमें से चार तेज गेंदबाज रहे हैं।

क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (सीएसी) ने चयनकर्ता बनने के इच्छुक सभी उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिये।

मदन लाल की अध्यक्षता में सीएसी ने चेतन शर्मा के नाम पर अंतिम मुहर लगाई। बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए इसका ऐलान किया। बीसीसीआई की प्रेस रिलीज के मुताबिक, ‘सीएसी ने चेतन शर्मा, अभय कुरुविला और देवाशीष मोहंती को टीम इंडिया की सेलेक्शन कमेटी के लिए चुना है। भविष्य में कमेटी की अध्यक्षता चेतन शर्मा करेंगे क्योंकि वो चयन समिति के सभी सदस्यों से ज्यादा सीनियर हैं। सीएसी चयनकर्ताओं के कार्यकाल का एक साल बाद समीक्षा करेगी। तीन नए सदस्य सुनील जोशी और हरविंदर सिंह के साथ जुड़ेंगे।

चेतन शर्मा ने अजित अगरकर को पीछे छोड़ा

बता दें इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में अजित अगरकर के चीफ सेलेक्टर बनने की खबरें सामने आ रही थी लेकिन अंतिम मौके पर चेतन शर्मा ने ‘यॉर्कर’ फेंक बाजी जीत ली। बता दें टीम इंडिया का सेलेक्टर बनने के लिए अजित अगरकर, मनिंदर सिंह, नयन मोंगिया, एसएस दास और राणादेव बोस ने भी आवेदिन दिया था। टीम इंडिया की नई चयन समिति का कार्यकाल इंग्लैंड सीरीज से शुरू होगा। चेतन शर्मा की अगुवाई में चयनकर्ता इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट, पांच टी20 और तीन वनडे मैचों के लिए टीम चुनेंगे। इंग्लैंड और भारत के बीच सीरीज का आगाज 5 फरवरी से शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *