60 हज़ार ट्रैक्टर के साथ किसानों का मार्च भविष्य के लिए धरोहर, नाजुक कलाइयों ने भी जमकर बराबरी की

नई दिल्ली: 44 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर अपनी मांगों पर डटे किसानों ने आज केएमपी पर ट्रैक्टर मार्च निकाला। सिंघु, टीकरी, गाजीपुर और पलवल से करीब 60 हजार ट्रैक्टर मार्च के लिए किसानों के साथ रवाना हुये जिनमे महिलाओं की भागीदारी भी रही । किसानों ने अपने साथ खाने से लेकर तिरपाल, दवाई सब की व्यवस्था कर रही ताकि साथ में चल रहे लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो। सिंघु बॉर्डर पर किसानों के ट्रैक्टर मार्च को देखते हुए बॉर्डर पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया था


इससे पहले विरोध मार्च की तैयारियों में कल पूरे दिन सभी किसान संगठनों के साथ समूहों में बैठकों का दौर जारी रहा। 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड का किसान इसे रिहर्सल बता रहे हैं।

कृषि के तीन नए कानूनों को निरस्त कराने की मांग को लेकर दिल्ली की तमाम सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे अन्नदाताओं का आंदोलन आज 44वें दिन में प्रवेश कर रहा है। हड्डियां गला देने वाली ठंड और बारिश के बीच डटे किसान किसी कीमत पर अपनी मांगें बिना मनवाए वापस जाने के मूड में नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *