JEE – IIT इस बार आयोजित करेगा खड़गपुर जुलाई में होगी परीक्षा , रमेश पोखरियाल निशंक ने की घोषणा

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड 2021 की तारीख की घोषणा कर दी है। जेईई एडवांस्ड की परीक्षा इस साल 3 जुलाई 2021 को आयोजित की जाएगी।

 

इस बार जेईई एडवांस्ड की परीक्षा IIT खड़गपुर आयोजित करेगा। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने विभिन्न भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में एडमिशन की प्रक्रिया और योग्यता से संबंधित जानकारी भी साझा की है। उन्होंने बताया कि छात्रों की सुविधा के लिए इस बार 75 प्रतिशत पात्रता मानदंडों को भी समाप्त कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *