बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद बड़े स्तर पर IAS और IPS अधिकारियों के ट्रांसफर , प्रिंसिपल सेक्रेटरी चंचल कुमार का कद बढ़ा

बिहार: साल 2020 के अंतिम दिन बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए ताबड़तोड़ IAS और IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। देर रात सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद ये पहला मौका है जब IAS और IPS अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है।

चंचल कुमार (Chanchal Kumar) को सामान्‍य प्रशासन विभाग का अतिरिक्‍त प्रभार दिया गया है। दरभंगा, कोसी, तिरहुत, पूर्णिया और मगध प्रमंडल के आयुक्त भी बदल गए हैं। बिहार राज्‍य योजना पर्षद की परामर्शी पुलिस महानिदेशक शोभा अहोतकर (Shobha Ahotkar) को बिहार गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा का महानिदेशक बनाया गया है।

राज्‍य के 38 आइपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। 129 जिलों के एसपी भी बदले गए हैं।

के सेंथिल कुमार को बने गृह विभाग के सचिव

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *