स्पाइसजेट ने होली पर फ्लाइट कॉकपिट में गुजिया खाने पर 2 पायलटों को ऑफ रोस्टर किया

स्पाइसजेट ने अपने दो पायलटों को होली के दिन कॉकपिट में फ्लाइट डेक के सेंटर कंसोल के ऊपर कॉफी का ग्लास और गुजिया रखकर खाने के लिए ऑफ रोस्टर (उड़ान ड्यूटी से हटाना) कर दिया है। स्पाइसजेट के अधिकारियों के अनुसार, पायलटों ने ऐसा करके उड़ान सुरक्षा को खतरे में डाला। यह घटना होली (8 मार्च, 2023) के दिन दिल्ली से गुवाहाटी स्पाइसजेट की उड़ान में हुई थी।

पायलटों की गैरजिम्मेदारी दिखाने वाली तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई। इसमें देखा जा सकता है कि पायलट कंसोल पर गुजिया और एक गिलास कॉफी रखे हुए थे।

जानकारी के मुताबिक दोनों पायलटों को रोस्टर से हटा दिया गया है और मामले की जांच चल रही है.

इस घटना पर टिप्पणी करते हुए स्पाइसजेट एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा कि, ‘कॉकपिट के अंदर खाने को लेकर कंपनी की सख्त पॉलिसी है, जिसका सभी उड़ान क्रू द्वारा पालन किया जाता है। जांच पूरी होने के बाद उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। तब तक के लिए दोनों को ही ऑफ रोस्टर कर दिया गया है। कंसोल पर रखा ग्लास थोड़ा भी छलक जाता तो इससे विमान की सुरक्षा पर असर पड़ सकता था। ‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *