त्रिवेंद्रम से दिल्ली आ रही राजधानी एक्सप्रेस में अचानक लगी आग, फायर ब्रिगेड टीम मौके पर

तिरुअनंतपुरम से दिल्ली के लिए रवाना हुई ट्रेन संख्या 12431 राजधानी एक्सप्रेस में रविवार सुबह भयंकर आग लगने की सूचना है। ट्रेन अपने नियत समय पर दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के लिए रवाना हुई थी।

ट्रेन जब मध्यप्रदेश के रतलाम पहुँची करीब सुबह के 5:15 कोटा मंडल के लूनी और आलोट रेलवे स्टेशन के करीब थी। तब ये हादसा हुआ।

आग की तेज लपटों ने जल्दी ही ट्रेन की बोगियों को अपनी चपेट में ले लिया। सुबह का वक्त था रेल में सवार यात्री गहरी नींद में थे।

अचानक लगी आग से (3rd) AC कोच बुरी तरह से जल गये है। आग लपटे इतनी ऊंची थीं, कि मौके पर पहुंचे लोगों की हिम्मत भी जवाब दे गई। डब्बे में 68 यात्री सवार थे। सभी के सुरक्षित होने की खबर है।

तत्काल राहत टीम के मौके पर पहुंच कर आग को काबू किए जाने से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। थोड़ी देर में आग को काबू कर लिया गया है।

सूचना के बाद दुर्घटना राहत ट्रेन (ARME) को भी मौके पर बुलाया गया और प्रभावित यात्रियों को सुरक्षित निकाल कर दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया है।

प्रशासन की तत्परता से स्थिति काबू में है। लेकिन एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है, राजधानी जैसी VVIP ट्रेनों का जब ये हाल है तो आम ट्रेनों की क्या स्थिति होगी।

लंबे समय से ट्रेनों में हस्ताहाल व्यवस्था और प्राइवेट कंपनियों को ठेका दिए जाने का विरोध हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *