UP CM योगी आदित्यनाथ ने गुंडो-बदमाशों को दी चेतावनी, कहा- ‘अपराधी इस चौराहे पर घटना करेंगे तो पुलिस अगले पर उसे ढेर कर देगी’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी शुक्रवार को कानपुर दौरे पर थे। यहां उन्होंने VSSD कॉलेज ग्राउंड में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। इस मौके पर योगी ने गुंडो-बदमाशों को एक बार फिर चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा- ‘”अब कोई अपराधी जो पहले एक चौराहे पर बहन-बेटी को छेड़ता हो, दूसरे चौराहे पर डकैती डालने का दुस्साहस करता हो वो अब नहीं कर पाएगा क्योंकि उसकी तस्वीर CCTV में कैद हो जाएगी और दूसरे चौराहे पर पहुंचते पहुंचते पुलिस उसे ढ़ेर कर चुकी होगी।”

क्राइम पर जीरो टॉलरेंस: योगी आदित्यनाथ के चर्चित बयान ये रहे-

– 26 मार्च 2017 – गुंडे सुधर जाएं या फिर प्रदेश छोड़कर चले जाएं। यूपी में क़ानून का राज कायम होगा।

– 9 फरवरी 2018 – जो बन्दूक की भाषा समझते हैं उन्हें बन्दूक से ही जवाब मिलेगा।

– 13 अप्रैल 2022 – सूबे में दंगा-फसाद या गुंडागर्दी करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।

– 9 सितंबर 2022 – भ्रष्टाचारी कोई भी हो, उसकी सात पीढ़ियों की कमाई को जब्त किया जाएगा।

– 18 अक्टूबर 2022 – जो बहन बेटियों के लिए ख़तरा बनेगा, उसका जीना हराम कर देंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार कानपुर की क्षवि बदलने के प्रयास में जुटी हुई है। इसके लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास की आधारशिला रखी जा रही है। मेट्रो रेल, डिफेंस कॉरीडोर, स्मार्ट सिटी, नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत कानपुर को बदलने का प्रयास सतत जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके बाद अन्नप्रासन और गोद भराई की किट भेंट की। इसके साथ ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का वीडियो भी लांच किया वहीं उन्होंने कानपुर स्मार्ट सिटी का की कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया।

आज के कानपुर दौरे के दौरान सीएम योगी ने 387.59 करोड़ की लागत के विकास कार्यों की सौगात भी दी जिसमें पालिका स्टेडियम में बने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कार्गिल पार्क में वोटिंग समेत 174.12 करोड़ की लगभग 150 करोड़ की योजनाओं का लोकापर्ण शामिल है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 213 करोड़ की 122 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *