प्रयागराज: यूपी की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले प्रदेश के सभी विपक्षी दलों को बड़ा झटका दिया है। यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस, सपा व बसपा के पूर्व विधायक व नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं। इसके साथ ही एक निर्दलीय विधायक व एक रालोद नेता भी बीजेपी में शामिल हुआ है। भाजपा यूपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इन 17 नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई है।
इस बात की जानकारी खुद यूपी बीजेपी ने ट्वीट करके दी है, यूपी बीजेपी ने ट्वीट करते लिखा भाजपा की नीतियों तथा नेतृत्व पर बढ़ रहा हर क्षेत्र, हर वर्ग, हर समुदाय का भरोसा। भाजपा के साथ उत्साह के साथ आ रहे लोग। भाजपा, यूपी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों से आये नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा की नीतियों तथा नेतृत्व पर बढ़ रहा हर क्षेत्र, हर वर्ग, हर समुदाय का भरोसा,भाजपा के साथ उत्साह के साथ आ रहे लोग।
भाजपा में शामिल होने वालों में पहला नाम कांग्रेस नेता डॉ भावना पटेल का है।जो वाराणसी के रोहनिया विधानसभा से व वारणसी लोकसभा से प्रत्याशी रह चुकी हैं। इसके साथ ही बिजनौर जिले से बसपा के सुबोध कुमार भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं, सुबोध कुमार पूर्व विधान परिषद व मणडल कोओर्डिनेटर रह चुके हैं।इसके साथ ही गाजियाबाद से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चौधरी प्रताप सिंह भी बीजेपी में शामिल हुए हैं।
वहीं बुलंदशहर से रालोद नेता वीरेंद्र सिंह लौर ने भी बीजेपी की सदस्यता ली है। वीरेंद्र सिंह लौर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जिलाध्यक्ष व पूर्व ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं।इसके साथ ही सोनभद्र की दुद्धी विधानसभा से निर्दलीय पूर्व विधायक रूबी प्रसाद ने भी बीजेपी की सदस्यता ली है। इसके साथ ही वाराणसी जिले से सपा नेता शुभम गुप्ता भी बीजेपी में शामिल हुए हैं। शुभम गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष युजनसभा (चंदौली) थे। इन नेताओं के बीजेपी में शामिल होने से विपक्षी पार्टियों की कमजोरी भी सामने आ सकती हैं।
