T-Serise के मालिक भूषण कुमार पर बलात्कार का आरोप लड़की की शिकायत पर मुम्बई पुलिस ने दर्ज की FIR

गुलशन कुमार के बेटे और टी-सीरीज (T Series) के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार (Bhushan Kumar) पर बलात्कार का मामला मुम्बई पुलिस ने दर्फ़ किया है। आरोप है कि टी सीरीज के एक प्रोजेक्ट में काम दिलाने का लालच देकर उन्होंने एक 30 साल की लड़की से बलात्कार किया। मुंबई के डी एन नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। DN नगर पुलिस ने भूषण कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 420, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक शिकायतकर्ता का आरोप है कि मुंबई के अलग-अलग जगहों पर घटना को अंजाम दिया गया था। पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया कि उसके फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। हालांकि अभी तक इस मामले में भूषण कुमार या उनकी टीम की तरफ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है।

ये नया आरोप नहीं पहले भी लगे हैं आरोप-

इससे पहले मीटू मूवमेंट के जरिए मॉडल मरीना कुंवर ने भी भूषण कुमार पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मीडिया में ये मामला चर्चित रहा था।

मरीना कुंवर ने आरोप लगाते हुए एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि एक दिन उन्होंने मुझे मिलने के लिए बुलाया था। मैंने कहा कि मुझे कैसे पता चलेगा कि आप आ रहे हैं तो उन्होंने कहा मैं स्विफ्ट गाड़ी से आऊंगा जिसके जेट ब्लैक शीशे होंगे। मैंने सोचा कि भूषण कुमार की ऐसी हालत हो गई क्या कि अब वह ऐसे ट्रैवल कर रहे हैं तो मुझे पता लग गया कि वह नहीं चाहते कि किसी को पता चले कि वह यहां मौजूद हैं इसलिए वह दूसरी गाड़ियों से मिलने आते थे।

 

इसके बाद उन्होंने मुझे पर्सनली बुलाया था और फिर मेरे साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी। मैं आपको अपनी कॉल डिटेल्स से प्रूफ दे सकती हूं।

भूषण ने बताया था इसे गलत करार दिया था-

भूषण कुमार ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया था। उनका कहना था कि उन्हें सिर्फ पब्लिसिटी के लिए बदनाम किया जा रहा है। भूषण कुमार ने मॉडल और एक्ट्रेस दिव्या खोंसला कुमार से शादी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *