बालिका वधू की कड़क दादी सा और छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा सुरेखा सीकरी का 75 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और महशूर अदाकारा सुरेखा सीकरी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। 75 साल की सुरेखा अपने साथी कलाकारों के बीच काफी जिंदादिल मानी जाती थीं। सीरियल बालिका वधू में उन्होंने दादी सा की भूमिका निभाई थी। सुरेखा की आखिरी फ़िल्म नीना गुप्ता और आयुष्मान खुराना अभिनीत बधाई हो थीं।

 

पिछले साल कोरोना को देखते हुए ज्यादा उम्र के अभिनेताओं पर लगाया गया बैन महाराष्ट्र सरकार हटाने की भी साल उन्होंने महाराष्ट्र सरकार की ओर से 65 साल से अधिक उम्र के एक्टर्स पर शूटिंग के लिए लगाया बैन हटाने की मांग भी की थी।

दो साल में दो बार हुआ ब्रेन स्ट्रोक-
सुरेखा सीकरी को पहले 2018 में महाबलेश्वर में एक TV शो की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। वे गिर गई थीं, जिससे उसके सिर में चोट लगी थी। तब खबरें आई थीं कि उन्हें पैरालिसिस हो गया था। हालांकि, देखभाल में रहने के बाद वे ठीक हो गई थीं।

लॉकडाउन के दौरान उन्हें फिर से स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें ICU में रखा गया था। डॉक्टर्स का कहना था कि उनके ब्रेन में बना ब्लड क्लॉट दवाएं देने के बाद हट गया था।

मदद को लेकर कहा था- मुझे भीख नहीं चाहिए

सुरेखा सीकरी ने मुश्किलों के दौरान कहा था, ‘एड फिल्मों के ऑफर मेरे लिए काफी नहीं हैं, मुझे और ज्यादा काम करना पड़ेगा क्योंकि मेडिकल बिल के अलावा मेरे भी कई खर्चे हैं लेकिन प्रोड्यूसर्स कोई रिस्क नहीं ले सकते। लोगों ने मेरी आर्थिक मदद करने की कोशिश की जिसके लिए मैं उनकी बहुत आभारी हूं। लेकिन मैंने किसी से कोई आर्थिक मदद नहीं ली है। मुझे काम दीजिए और मैं सम्मान से पैसा कमाना चाहती हूं।’

 

अभिनय की दुनिया में बिताये 50 साल
सुरेखा सीकरी भारतीय थिएटर, फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम थीं। 1978 राजनीतिक ड्रामा ‘किस्सा कुर्सी का’ में वे पहली बार नजर आईं थीं। इसके बाद, वह कई हिंदी सोप ओपेरा का हिस्सा बनीं। UP में जन्मी सुरेखा ने 1971 में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में से अपनी एक्टिंग को निखारा।

वरिष्ठ अभिनेत्री ने 1989 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी जीता। बालिका वधू में कल्याणी देवी के रूप में उनका रोल में टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय किरदारों में से एक है।
उन्हें आखिरी बार ज़ोया अख्तर की घोस्ट स्टोरीज़ के सेग्मेंट में देखा गया था, जिसका प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर हुआ था। उन्होंने हेमंत रेगे से शादी की थी और उनका एक बेटा राहुल सीकरी है।

तमस (Tamas), मम्मो और बधाई (Badhai Ho) हो जैसी फिल्मों के लिए सुरेखा सीकरी (Surekha Sikri) को 3 बार बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। इतना ही नहीं स्क्रीन अवॉर्ड और संगीत नाटक एकैडमी अवॉर्ड भी सुरेखा सीकरी (Surekha Sikri) के खाते में है। सुरेखा का वो किस्सा इंडस्ट्री में काफी मशहूर है जब वह व्हीलचेययर पर नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंची थीं।

बहुत कम लोग ये बात जानते है कि सुरेखा सीकरी अभिनेता नासिहरुदीन शाह की रिश्तेदार है , दरअसल शाह की पहली पत्नी सुरेखा की बहन हैं। जो भी वजह हो पर फ़िल्म और अभिनय की दुनिया को बड़ा झटका लगा है सुरेखा के जाने से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *