पुलित्जर विजेता भारतीय पत्रकार दानिश सिद्दीकी की अफगानिस्तान में गोली मार कर हत्या, कंधार युद्ध को कवर कर रहे थे

अफगानिस्तान में भारतीय पत्रकार दानिश सिद्दीकी के मारे जाने की खबर आ रही हैं। टोलो न्यूज़ ने इसकी जानकारी दी है, टोलो के मुताबिक कंधार के स्पिन बोल्डक जिले में हुई झड़पों में रॉयटर्स के फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी की मौत हो गई, सूत्रों ने इसकी पुष्टि की। भारतीय पत्रकार पिछले कुछ दिनों से कंधार की स्थिति को कवर कर रहे थे।

अफगानिस्तान में भारतीय पत्रकार दानिश सिद्दीकी की हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें कंधार में गोली मारी गई है।

 

वह जानी-मानी न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से जुड़े थे। कंपनी के लिए वह भारत में चीफ फोटोग्राफर थे। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से वह अफगानिस्तान में कवरेज के लिए तैनात थे।

 

मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले दानिश ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई की थी। उन्हें अपने काम के लिए पत्रकारिता जगत में दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *