पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में मंगेतर सिया गोयल के खिलाफ 5053 पन्नों की चार्जशीट, गवाह और CCTV फुटेज पुलिस ने पेश किए

महाराष्ट्र के बहुचर्चित लोहगढ़ किले में हुई, केतन अग्रवाल मर्डर में स्थानीय पुलिस ने चेतन की हत्या में आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी के खिलाफ 5053 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की।

चार्जशीट वाडगांव मावल कोर्ट में दाखिल की गई है। चार्जशीट में WhatsApp चैट, तस्वीरें, मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), CCTV फुटेज, गवाहों के बयान और तकनीकी जांच से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं।

पुलिस ने करीब 80 से 85 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

पुलिस ने तीन चश्मदीद गवाह की पहचान की है। जिनके बारे में पुलिस का कहना है कि उन्होंने घटना के दौरान सिया गोयल और चेतन चौधरी को देखा था। शुरुआत में केतन की मौत को लोहागढ़ किले से गिरने का हादसा माना गया था। हादसे बाद परिवारजनों की मांग पर जांच की दशा में पुलिस ने इसे हत्या पाया। शक की सुई सिया व चेतन पर साजिश का आरोप लगाया।

तफ्तीश के दौरान CCTV से बदली जांच की दिशा

केतन 18 जून को अपनी मंगेतर सिया और दो दोस्तों के साथ लोहागढ़ किले गया था। शुरुआत में कहा गया कि तस्वीर लेते समय उसका पैर फिसला और वह करीब 400 फीट नीचे खाई में गिर गया। मामले की जांच के दौरान टिकट काउंटर के पास लगे CCTV में एक हुडी पहना व्यक्ति केतन और सिया के पीछे जाता दिखा। पुलिस ने उसकी पहचान चेतन चौधरी के रूप में की।

Google-Youtube से रिसर्च और हत्या का प्लान, फिर लोहगढ़ किले पर की रिहर्सल! ऐसे तैयार हुई केतन के मर्डर की स्क्रिप्ट

पुलिस के मुताबिक, चेतन ने उस दिन अपना फोन अपने काम की जगह पर छोड़ दिया था और सुबह 7 बजे से शाम 5:40 बजे तक इंटरनेट बंद रखा था।

कॉल रिकॉर्ड और ऑनलाइन सर्च की जांच

जांच में पुलिस ने सिया और चेतन के फोन डेटा और कॉल रिकॉर्ड की भी जांच की। पुलिस का दावा है कि दोनों के बीच हजारों कॉल हुई थीं, जिनमें कई लंबी बातचीत भी शामिल थीं। चार्जशीट में सिया की ऑनलाइन सर्च हिस्ट्री का भी जिक्र है। पुलिस के अनुसार, उसने 2025 में लोहागढ़ में हुए एक हादसे, जिसमें एक महिला की मौत हुई थी, उसके बारे में जानकारी खोजी थी। इसके अलावा सोनम रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ी ऑनलाइन सर्च का भी उल्लेख है।

14 जून को भी कोशिश का आरोप

पुलिस ने चार्जशीट में आरोप लगाया है कि सिया इससे पहले भी केतन को लोहागढ़ लेकर गई थी। 14 जून को उसे चट्टान से धक्का देने की कोशिश की गई, लेकिन केतन एक झाड़ी पकड़कर बच गया। पुलिस के अनुसार, इसके बाद 18 जून को केतन को फिर लोहागढ़ ले जाया गया, जहां उसकी मौत हुई। जांचकर्ताओं का आरोप है कि सिया और चेतन के बीच रिश्ता था और दोनों ने हत्या की योजना बनाई थी।

दोनों आरोपी हिरासत में

सिया गोयल और चेतन चौधरी फिलहाल हिरासत में हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान दोनों ने मामले में अपनी भूमिका स्वीकार की है। अब अदालत में दाखिल चार्जशीट में शामिल CCTV फुटेज, मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड, सर्च हिस्ट्री, गवाहों के बयान और दूसरे दस्तावेजी सबूत मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *