UFBU ने देश व्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस दौरान बैंक के कामकाज प्रभावित रहेंगे। इसलिए बैंकों की तरफ से ग्राहकों को अपने बैंकिंग काम निपटाने की सलाह दी है।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी UFBU ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है।
भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI ने भी अपने ग्राहकों को संभावित परेशानी से बचने के लिए जरूरी बैंकिंग काम पहले ही पूरा करने की सलाह दी है। बैंक ने कहा है कि हड़ताल के दौरान जरूरी सेवाएं जारी रखने के लिए अपनी तरफ से व्यवस्था की जाएगी, लेकिन ग्राहकों को भी पहले से तैयारी रखने को कहा गया है।
28 से 30 सितंबर तक हड़ताल
UFBU की ओर से 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल प्रस्तावित है। SBI ने भी अपनी सूचना में इन तारीखों का जिक्र करते हुए ग्राहकों से जरूरी लेनदेन पहले निपटाने को कहा है। हड़ताल का असर बैंक शाखाओं और दफ्तरों के सामान्य कामकाज पर पड़ सकता है। हालांकि, SBI ने कहा है कि वह सामान्य बैंकिंग सेवाएं जारी रखने के लिए जरूरी इंतजाम करेगा।
नकदी के लिए ATM से निकाल सकते हैं
हड़ताल के दौरान नकदी की जरूरत पड़ने पर ग्राहक ATM और ADWM का इस्तेमाल कर सकते हैं।
YONO और UPI से भी कर सकेंगे काम
रोजमर्रा के कई बैंकिंग कामों के लिए इंटरनेट बैंकिंग, YONO, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसे विकल्प इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इससे जिन कामों के लिए बैंक शाखा जाना जरूरी नहीं है, उन्हें घर बैठे किया जा सकता है।
