दिल्ली: देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से बढ़ोतरी हो रही हैं। जिससे जनमानस और कामकाज ठप है। लेकिन जनता से दूर रहने वाले लोग और पॉलिटिकल पार्टी के नेता जब बड़ी संख्या में चपेट में आने शुरू हो जाये तो संभल जाना बेहतर होता है। फिलहाल बड़ी खबर आ रही है कि बीजेपी के दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में कोरोना बम फूटा है। यहां कोरोना जांच में प्रवक्ता समेत 30 से ज्यादा लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इतना ही नहीं कार्यालय में काम करने वाले, कैंटीन कर्मचारी भी पॉजिटिव मिले हैं।
बीजेपी के दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में कोरोना ने जमकर कहर बरपाया है। यहां कोरोना जांच में प्रवक्ता समेत 30 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं।
बीजेपी ने कार्यालय में आने वाले सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया था जिनमें 30 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए।
बीजेपी के कई दिग्गज नेता हो चुके हैं कोरोना संक्रमित
वहीं इससे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी समेत, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के कई नेता भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। गौरतलब है कि दिल्ली स्थित बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर बैठकें हो रही है जिनमें कई बड़े नेता भी शिरकत कर रहे हैं। यह बैठक आज भी निर्धारित हैं।
पांच राज्यों में कोविड नियमों के तहत होंगे चुनाव
वहीं बता दें कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए पांच राज्यों में चुनाव के मद्देनजर होने वाली सभी रैलियों, रोडशो और सभाओं पर रोक लगा दी गई है। चुनाव आयोग द्वारा साफ-साफ कहा गया है कि यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में कोविड नियमों का पालन करते हुए चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। आयोग ने इसके लिए खास तैयारी भी की की है।
अब सवाल ये हैं कि क्या इसलिए चुनाव आयोग ने रैलियों पर रोक लगाई थी और कहा था कि सिर्फ वर्चुअल रैली की कवायद की जाए। क्या चुनाव आयोग को पता था कि इस तरह के हालात हैं।
