तक्षक पोस्ट की एक खबर का असर हुआ है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पिछले दिनों बारिश और जल जमाव से सड़क पर बिजली का करंट उतरने से एक महिला समेत दो की दर्दनाक मौत हो गई थी। स्मार्ट सिटी में बदहाल व्यवस्था की भेंट चढ़ी दो मासूम जिंदगियों के मसले को तक्षकपोस्ट ने वाराणसी में सांसद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के ठीक पहले “TP Exclusive: मोदी का बनारस दौरा बनाम जान, जाम और तूफान की भरपाई के सवाल !” नामक शीर्षक खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। हालांकि, इस विशेष रिपोर्ट में अन्य समस्याओं का भी उल्लेख किया गया है।
TP Exclusive: मोदी का बनारस दौरा बनाम जान, जाम और तूफान की भरपाई के सवाल !
बहरहाल, वाराणसी सदर तहसीलदार ने रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए सरायानन्द निवासी शंभुनाथ और सुंदरपुर निवासी लालमनि यादव के वारिसों के खाते में चार-चार लाख रुपए देने का निर्णय लिया। वाराणसी सदर तहसीलदार अंशिका दीक्षित ने बताया कि दैवीय आपदा में मृतकों के वारिसों के खाते में क्रमशः सीताराम व रीता देवी के खाते में ऑनलाइन चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता भेज दी गई है।
