Breaking- सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों और बिचौलियों के बीच कथित गठजोड़ का भंडाफोड़ करने के लिए CBI ने मारे छापे

सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों और बिचौलियों से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले का पर्दाफाश करने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार शाम दिल्ली में कई जगहों पर छापेमारी की।

जांच एजेंसी को एक डॉक्टर और बिचौलियों से संबंधित शिकायतें मिली थी। इसके बाद एजेंसी के अधिकारीयों ने उनके बीच सांठगांठ का पर्दाफाश करने के लिए बुधवार शाम दिल्ली में छापेमारी की। अधिकारीयों ने बताया है कि, छापेमारी के दौरान सीबीआई को भ्रष्टाचार से जुड़े वेतन वृद्धि के दस्तावेज मिले। दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, आज भी कई लोकेशन पर छापेमारी चल रही है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक डाक्टर मनीष नाम के शख्स को हिरासत में लिया गया है। साथ ही दवाइयों के खरीद-बिक्री करने वाले प्राइवेट कंपनियों के कई लोग भी जांच एजेंसी के रडार पर हैं।

एक अधिकारी ने कहा, “केंद्रीय एजेंसी ने न्यूरोसर्जरी विभाग के एक डॉक्टर और बिचौलियों सहित कुछ लोगों को पकड़ा है। और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *