यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की बने TIME मैगजीन के ‘पर्सन ऑफ द ईयर’

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को साल 2022 के लिए टाइम का ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ घोषित किया गया है। टुडे शो ने कहा, ‘यूक्रेन और अन्य देशों में में लोग जेलेंस्की को हीरो मानते हैं और उन्होंने अपने देश पर रूस के बिना उकसावे वाले हमले के दौरान खुद को लोकतंत्र और दृढ़ता के प्रतीक के तौर पर स्थापित किया है। इसलिए वोलोदिमीर जेलेंस्की टाइम के ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ हैं।

टाइम के एडिटर इन चीफ एडवर्ड फेलसेंथल ने लिखा कि, “चाहे यूक्रेन के लिए लड़ी जा रही लड़ाई किसी को उम्मीद से भर दे या डर से, जेलेंस्की ने दुनिया को इस तरह से प्रेरित किया है, जैसा हमने कई दशकों में भी नहीं देखा है। उन्हें इस सम्मान के लिए चुनने का निर्णय सबसे स्पष्ट था”।

मैगजीन ने कहा है कि, ‘सिर्फ छह महीने पहले जेलेंस्की से कहीं अधिक अनुभवी नेता अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी तालिबानी सेना के आने के बाद राजधानी छोड़कर भाग गए थे। 2014 में जेलेंस्की के एक पूर्ववर्ती विक्टर यानुकोविच प्रदर्शनकारियों के अपने आवास के नजदीक पहुंचने के बाद कीव से भाग गए थे। लेकिन अब जेलेंस्की की पीढ़ी विदेशी आक्रमणकर्ता के झटकों का सामना कर रही है। पिछले 10 महीनों से रूस और यूक्रेन का युद्ध जारी है। इस बीच जेलेंस्की धैर्य और सूझबूझ के साथ यूक्रेन से कई गुना बड़ी सेना का बिना डरे मुकाबला कर रहे हैं और अपने सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं। जेलेंस्की ने खुद की परवाह किए बिना पूरी तरह रूस के साथ जारी जंग में अपने आपको झोंक रखा है। सैनिकों के बीच जाना ट्रेन से सफर करना और फिर सफर के दौरन भी जंग की हर अपडेट रखना. जेलेस्की हर तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं’।

ये अवॉर्ड उस व्यक्ति विशेष को दिया जाता है जिसने साल भर में वैश्विक घटनाओं पर सबसे अधिक प्रभाव डाला हो। इस अवार्ड के लिए अन्य फाइनलिस्ट में ईरान के प्रदर्शनकारी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क और यूएस सुप्रीम कोर्ट शामिल रहे।

इससे पहले वर्ष 2021 में टेस्ला के CEO एलन मस्क को टाइम का “पर्सन ऑफ द ईयर” चुना किया गया था। 2021 में उनकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी को दुनिया में सबसे मूल्यवान कार निर्माता बनते देखा गया था। TIME ने इस अवॉर्ड की शुरुआत 1927 में की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *