मनी लॉन्ड्रिंग केस: जैकलीन फर्नांडीज को बड़ी राहत, पटियाला हाउस कोर्ट ने सशर्त दी जमानत, कोर्ट से परमिशन लेकर कर सकती हैं विदेश का दौरा

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को पटियाला हाउस कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। कोर्ट ने जैकलीन को 2 लाख रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी। कोर्ट ने जमानत देते हुए यह शर्त रखी है कि जैकलीन बिना कोर्ट की इजाजत के देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकती हैं। इस दौरान वह कोर्ट में मौजूद रही. एक्ट्रेस की अंतरिम जमानत की मियाद भी पूरी हो चुकी थी।

कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 24 नवंबर तय की है, जब जैकलीन पर लगे आरोपों को लेकर बहस की जाएगी।

जैकलीन की अंतरिम बेल 10 नवंबर को ही खत्म हो गई थी। इसके बाद उन्होंने रेगुलर बेल की एप्लिकेशन दी थी जिस पर 11 नवंबर को फैसला आना था लेकिन कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

11 नवंबर को हुई सुनवाई के दौरान ईडी ने एक्ट्रेस की जमानत का विरोध किया था। ईडी का कहना था जैकलीन सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकती हैं। वो विदेश भी भाग सकती हैं। इसलिए उन्हें जमानत नहीं देना चाहिए तो वहीं जैकलीन के वकील ने जांच में पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया था। जैकलीन ने ईडी पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया था।

उसके बाद कोर्ट ने ईडी से पूछा था कि “आपने (ईडी) एलओसी जारी करने के बावजूद जांच के दौरान जैकलीन को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया? अन्य आरोपी जेल में हैं। आप अलग-अलग मापदंड क्यों रख रहे हैं? आपके पास पिक एंड की चूज की नीति नहीं हो सकती है। एक आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने के कारण होने चाहिए।” इस पर ED के तरफ से पेश हुए वकील ने कहा कि एक्ट्रेस के खिलाफ पहले से ही एक लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) खुला था और इसलिए जांच अधिकारी ने गिरफ्तारी की अपनी शक्ति का प्रयोग नहीं किया।

जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ क्या हैं आरोप?

जैकलीन फर्नांडिस पर 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस के मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर का करीब होने का आरोप है। एक्ट्रेस पर ठगी के रकम से लेकर महंगे गिफ्ट तक लेने का आरोप है। ED ने जैकलीन को इसी मामले में आरोपी बनाया है। जबकि जैकलीन ने अपने आप को निर्दोष बताते हुए कहा है कि वो खुद इस मामले में विक्टिम हैं। रिपोर्ट कहती है कि है कि जैकलीन, सुकेश को डेट कर रही थीं। बीते दिनों सुकेश ने जेल से चिट्ठी लिखकर जैकलीन को निर्दोष बताया था। सुकेश ने लिखा था कि जैकलीन सिर्फ उनसे प्यार चाहती थीं. ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें जैकलीन को पीएमएलए के तहत दोषी बना दिया गया है. ED प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जैकलीन का बयान भी दर्ज कर चुकी है। ED के मुताबिक, सुकेश के 200 करोड़ रुपए की जबरन वसूली मामले में जैकलीन अहम गवाह हैं। सुकेश ने जैकलीन को कई महंगे तोहफे दिए हैं। इनमें ज्वेलरी, क्रॉकरी, 4 पर्शियन बिल्लियां और एक घोड़ा शामिल है। एक पर्शियन बिल्ली की कीमत 9 लाख रुपए है। वहीं घोड़े की कीमत 52 लाख रुपए बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *