वाराणसी: सीएचसी नरपतपुर में लगी एक्सरे मशीन एक पखवाड़े से बंद

चिरईगांव: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरपतपुर में लगी एक्सरे मशीन एक पखवाड़े से ही बंद पड़ी है। एक्सरे मशीन बंद होने का कारण एक्सरे मशीन में तकनीकी खामियां होना बताया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरपतपुर पर सांसद निधि से स्थापित एक्सरे मशीन का उद्घाटन काफी इंतजार के बाद बीते 26 जुलाई को किया गया था। लेकिन एक पखवाड़े से मशीन बंद पड़ी है।
इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डा राजनाथ ने बताया कि यहां एक्सरे मशीन में तकनीकी खराबी आ गयी है। जिसकी लिखित सूचना सीएमओ कार्यालय को भेजी गयी है।जिसके चलते एक्सरे कार्य यहां पर नहीं हो रहा है वहीं एक्सरे तकनीशियन मनोज कुमार का कहना है कि डार्क रुम असिस्टेंट आयेगा तो चालू हो जायेगा। सीएचसी पर लगे एक्सरे मशीन के बंद होने से ओपीडी भी प्रभावित हो रही है, इस बाबत सीएमओ से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका मोबाइल उठा नहीं। अब क्षेत्रीय लोगों के स्वास्थ्य का भगवान ही मालिक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *