संसद के आज से शुरू हुये मानसून सत्र के दौरान किसान आंदोलन और प्रदर्शन को देखते हुये मेट्रो के 7 स्टेशन को अलर्ट पर रखा गया है

सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के दौरान किसानो के विरोध और प्रदर्शन के पूर्व प्रदर्शन को देखते हुए, संसद के नजदीक के 7 मेट्रो स्टेशन को सतर्कता के लिहाज से दिल्ली पुलिस ने DMRC को पत्र लिखकर बंद रखने को कहा है।

 

जिन सात मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने की एडवाजरी जारी की है, उनमें जनपथ, लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस और उद्योग भवन शामिल हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने अधिकारियों को इन सात मेट्रो स्टेशनों को अलर्ट पर रखने का निर्देश दिया है।

इससे पहले रविवार को, दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने उनके नियोजित विरोध से पहले किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी।

संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) जिसमें 40 से अधिक किसान संघ शामिल है उसने योजना बनाई है कि विवादास्पद कृषि कानूनों को खत्म करने और MSP पर कानूनी गारंटी की मांग को लेकर मानसून सत्र के दौरान हर दिन लगभग 200 किसान संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

 

शांतिपूर्ण प्रदर्शन की किसान नेताओं ने कही बात

किसान नेताओं ने कहा है कि विरोध ‘शांतिपूर्ण’ होगा। दिल्ली में 26 जनवरी को एक ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ था। देश भर के हजारों किसान तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि ये कानून न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को खत्म कर देगा। दोनों पक्षों के बीच गतिरोध को तोड़ने के लिए अब तक केंद्र और किसान नेताओं के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन कोई हल नहीं निकला है।

 

हाड़ जमाती सर्दी से भयंकर गर्मी में किसान डटे हुये है पर सरकार के साथ कोई रास्ता नहीं बन सका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मैं केवल एक फ़ोन कॉल की दूरी पर हूं । पर आजतक कोई वार्ता उनकी तरफ से नहीं बुलाई गई जिसमें किसानों की बात को सुना जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *