लखनऊ पहुंची प्रियंका ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुये पूछा ये कैसा विकासवाद है, महिला सुरक्षा और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है

ऊत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री समेत प्रदेश की घटनाओं को लेकर प्रशासन पर जमकर हमला किया। अपने लिए आयोजित कार्यक्रम में देर से पहुंचने पर पत्रकारों से माफी भी मांगते हुये प्रदेश के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

गांधी प्रतिमा के नीचे प्रियंका ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और हाल की घटनाओं पर विरोध जताने के लिए मौन भी रखा। पूछे जाने पर प्रियंका ने कहा देखिये मौन मैंने इसलिए रखा ताकि मेरे देशवासियों का ध्यान इस बात पर आकर्षित हो कि उत्तर प्रदेश में संविधान को नष्ट किया जा जा रहा है, लोकतंत्र का चीरहरण किया जा रहा है।

 

कल नरेन्द्र मोदी जी, प्रधानमंत्री जी यहाँ आए, उन्होंने दो चीज कही, सबसे पहले तो योगी जी को एक प्रमाण पत्र दिया कि कोरोनो की दूसरी लहर में उन्होंने कितना अच्छा काम किया। दूसरी बात उन्होंने कही कि उत्तर प्रदेश में अब विकासवाद है। तो मैं पूछना चाहतूी हूं कि ये कैसा विकासवाद है? कि जब कोरोना की दूसरी लहर चल रही थी, तब तो आपने पंचायत के चुनाव करवाए। उस समय कितने लोग कोरोना से संक्रमित हुए, कैसी व्यवस्था थी आपकी? कितने अध्यापकों की कोरोना से मृत्यु हुई। लेकिन आपने पंचायत के चुनाव कराए। क्योंकि आपने सोचा कि चुनाव का परिमाण आपके पक्ष में आएगा।

 

आपके पक्ष में परिणाम आपकी इच्छा अनुसार नहीं आया। तो अब जब जिला पंचायत के अध्यक्षों और ब्लाक प्रमुखों का चुनाव है, तो आपने हिंसा फैला दी। आपका प्रशासन, आपकी पुलिस उम्मीदवारों का अपहरण कर रही है। उम्मीदवार नामांकन पत्र भरने जा रहा है, आप उसको उठाकर ले जा रहे हैं। नामांकन पत्र फाड़े जा रहे हैं। जो महिला उम्मीदवार है, उनको मारा-पीटा जा रहा है। उनके वस्त्र खींचे जा रहे हैं। तमाम जिलों में, प्रशासन धमकी दे रहा है, सदस्यों को कि किसको वोट देना चाहिए। कहीं पर बम फूट रहा है, कहीं पर आप हिंसा करा रहे हैं, गोली मरवा रहे हैं, क्या हो रहा है इस प्रदेश में और क्या आप सोचते हैं कि जनता मौन रहेगी, विपक्ष मौन रहेगा, कोई कुछ नहीं कहेगा?

 

इस तरह की जो अराजकता उत्तर प्रदेश की सरकार खुद फैला रही है, वो इसलिए कर रही है क्योंकि वो पूरी तरह से नाकाम रही है। कोरोना की दूसरी लहर में इनकी व्यवस्था एकदम खत्म थी। आज प्रमाण पत्र मिल रहे हैं उनको अपने ही प्रधानमंत्री से। तो इस तरह से लोकतंत्र पर जो वार हो रहा है, जो संविधान पर वार हो रहा है, ये आप सब जानते हैं उत्तर प्रदेश के हैं, आप सब जानते हैं कि ये कोई नई बात है इनके राज में। पिछले कुछ सालों से चला आ रहा है, लेकिन अब इस स्तर पर गिर गया है प्रशासन, पुलिस, हर चीज का इस्तेमाल इसलिए किया जा रहा है कि लोकतंत्र यहाँ से खत्म हो जाए। तो हम लोकतंत्र के पक्ष में खड़े होने के लिए आए हैं, जनता के पक्ष में बोलने के लिए आए हैं कि हम ऐसा होने नहीं देंगे।

 

महिला सुरक्षा को लेकर पूछे जाने पर-

प्रियांका गांधी ने कहा कि देखिए या तो उनको दिख नहीं रहा है, क्या हो रहा है इस प्रदेश में। अगर महिला सुरक्षा पर योगी जी और उनके प्रशासन की वो प्रशंसा कर सकते हैं, तो आप महिला हैं, आप जानती हैं कि यूपी में क्या हो रहा है, हम सबने देखा है कि क्या हो रहा है। कितनी बार हम यहाँ आए हैं, हमने प्रदर्शन इसलिए किया है क्योंकि महिला इस प्रदेश में पूरी तरह से असुरक्षित रही है। उसके लिए क्या किया है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *