वाराणसी: बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी के अंदर शायद इसे जुमला ही समझ कर बायपास कर देते है, तभी हर रोज़ उत्तरप्रदेश में बेटियों की अस्मत पर हाँथ डालते पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं पर कारवाई नहीं होती है।
इस बार मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से है , चौबेपुर थाना क्षेत्र के एमपी इंस्टीट्यूट एंड कम्प्यूटर एप्लिकेशन कॉलेज के चेयरमैन एवं पूर्व MLA माया शंकर पाठक पर अपने कॉलेज की छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोप है। चिरईगांव से 1991 और 1996 में माया शंकर पाठक ने दो बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा है। वर्तमान में भी भाजपा के सक्रिय सदस्य है।
आखिर मामला है क्या क्यों हुई पिटाई
मामला दो दिन पूर्व का बताया जा रहा है। आरोप है कि माया शंकर ने अपने केबिन में एक छात्रा को बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। छात्रा ने जब अपने परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया तो परिजन कॉलेज पहुंचे और माया शंकर की पिटाई कर दी। छात्रा स्थानीय छितौनी की रहने वाली है। माया शंकर पाठक की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों को मामले का पता चला।
कान पकड़कर मांगी माफ़ी
वीडियो में माया शंकर पाठक लड़की के परिजनों के सामने कान पकड़ कर माफी मांग दिखाई दे रहे हैं। लड़की के परिजनों ने स्थानीय लोगों के बीच बचाव के बाद शिकायत पुलिस में नही की है खबर लिखे जाने तक। लेकिन सवाल तो ये है कि माया शंकर पाठक ने क्या पहली बार ऐसी हरकत की है?
घटना के बाद गांव में इस कॉलेज में पढ़ रही छात्राओं के सुरक्षा पर सवाल जरूर खड़ा हो गया है।वहीं माया शंकर के बड़े लड़के अभिषेक पाठक ने घटना को लेकर माफी मांगी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस के कार्रवाई का इंतजार है।अब देखना ये है कि पुलिस इस मामले को कैसे लेती है।

