नई दिल्ली: आज ITBP का 2017 का रिक्रूटमेंट के तहत रोहिणी में मॉडर्न स्कूल में सुबह परीक्षा का समय 11 बजे निर्धारित किया
गया था ,पर 8 बजे से एंट्री होने के साथ साथ 11.30 तक लोग अपनी मर्जी से आते रहे कोई कारवाई नहीं हुई , प्रश्न पत्रों के साथ जो OMR शीट छात्रों को मिली उसपर किसी के हस्ताक्षर नही थे ना ही छात्रों से अंगूठे के निशान लिए गए। 1 घंटे के पेपर में मात्र 30 मिनट का समय दिया गया जिससे छात्रों में रोष है साथ ही वहां मौजूद परीक्षा नियंत्रक छात्रों को नकल के लिए चिट की पर्चियां मुहैया करवा रहे थे। कोरोना गाइडलाइंस का कोई पालन नही किया गया ना कोरोना से बचने की व्यवस्था थी।
