लखनऊ का विभूतिखंड गोलियों से थर्राया मऊ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति की हत्या मुख्तार अंसारी का करीबी था अजित

राजधानी: लखनऊ में बढ़ते अपराध और हो रही लगातार हत्याकांड ये बताते है कि पुलिस का कोई खौफ़ अपराधियों के अंदर अब बचा नहीं है अभी थोड़ी देर पहले विभूतिखंड में
ताबड़तोड़ फायरिंग कर के मऊ की पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति की हत्या 2 घायल है अजित की मौके पर मौत।

दर्जनों अपराधिक मामलो मे लिप्त था अजीत सिंह ! आज़मगढ़ के एक बाहुबली पर हत्या कराने का शक !

 

इस हत्याकांड से इलाके में दहशत है। घटना लखनऊ के विभूतिखंड के कठौता चौराहे पर हुई जिसमें अजित की मौत हो गई है।अजय और उसकी पत्नी बाहुबली और सांसद मुख्तार अंसारी के करीबी माने जाते है। घटना में आज़मगढ़ के तार होने की तरफ सूत्र इशारा कर रहे है। फिलहाल पुलिस अपनी जांच में जुटी है खबर लिखे जाने तक लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर मौके पर पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *