प्रधानमंत्री का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, लिखा बिटकॉइन को कानूनी मुद्रा के रूप में मंजूरी मिली, अकाउंट को रिस्टोर कर लिया गया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ( Narendra Modi ) ट्विटर अकाउंट हैक होने की खबर से मचा हड़कप, बिटकॉइन को कानूनी तौर पर मुद्रा में शामिल किए जाने की खबर के बाद इसे रिस्टोर कर लिया गया है। PMO के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस खबर की पुष्टि करते हुये, पुराने ट्वीट को नजरअंदाज करने की बात की गई है।

प्रधानमंत्री के नाम वाले अकाउंट से बिटकॉइन को कानूनी जामा पहनाने की बात कही गई, इस ट्वीट के आते ही ये ट्रेंड होना शुरू हो गया, बाद में इस ट्वीट को ट्विटर की तरफ से सुधार करते हुये हटा दिया गया है। और प्रधानमंत्री कार्यालय से भी अकाउंट हैक होने की सूचना जारी की गई है।

सवाल ये है किसने प्रधानमंत्री के आधिकारिक हैंडल से छेड़छाड़ किसने की और किस तरह की सुरक्षा व्यवस्था हमारे देश के प्रधानमंत्री के अलावा सामान्य नागरिकों के लिए की गई है। पेगासेस के बाद इस तरह की घटना एक बड़ा सवाल हैं। जिसमें निजी अकाउंट पर वॉर किया गया है। लंबे समय से चाइना की तरफ से सायबर अटैक की बात कही जाती रही हैं। आज की घटना के बाद एक बार फिर से आम आदमी की गोपनीयता और सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *