प्रयागराज: ऑल इण्डिया शिया मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्षा जनाब हैदर अब्बास चाँद जी ने बताया कि ऑल इण्डिया शिया मुस्लिम महासभा का गठन 2009 में हुआ था। आज इसकी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की जा रही है जिसमें भारत के हर राज्य से शिया समाज के उलमा-ए-कराम सामाजिक व्यक्तियों के साथ-साथ समाज के हर सम्मानित लोगों को शामिल किया गया है। ऑल इण्डिया शिया मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय स्तर पर सभी धर्मों का सम्मान करते हुए देश में भाईचारा बनाये रखने में सहयोग करता रहेगा। ऑल इण्डिया शिया मुस्लिम महासभा देश में राष्ट्रीय व धार्मिक पर्वो राष्ट्रहित में एकता भाईचारे का पैगाम पहुंचाने में आगे रहेगा।
उन्होंने ने कहा कि पूरे भारत में जो भी वक्फ की जमीने खाली पड़ी है, उस पर हास्पिटल, कालेज लॉ कालेज ,इन्जीनियरिंग कालेज ,मेडिकल कालेजों का निर्माणा करायेंगे।तमाम कमेटी रहनुमाओं के लिए हर राज्य में एक बोर्ड का गठन करने के लिए सरकार से मांग की जायेगी।बेरोजगार शिया समुदाय के लोगों को रोजगार उपलब्ध का अवसर दिलाने के लिए भरपूर प्रयास किया जायेगा।सभा गरीब शिया परिवार के मरीजों के दवा-इलाज के लिए मेडिकल कालेज में विशेष सुविधा दिलाने का काम भी करेगा।
शिया समुदाय के गरीब यतीम बच्चों के पढ़ाई के लिए अच्छी शिक्षा हेतु बेहतर स्कूल / कालेजों में निःशुल्क प्रवेश की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा।शिया समुदाय की अति गरीब बच्चियों को सामूहिक शादियों इन्तेजाम करना एक उनके लिए स्त्रीधन की व्यवस्था कराने में सहयोग किया जायेगा। शिया समुदाय के होनहार बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए सरकार से स्कॉलरशिप की दिलाने की मांग की जायेगी।
ऑल इण्डिया शिया मुस्लिम महासभा की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर सारे उलेमा-ए-कराम बुद्धिजीवियों को एक प्लेटफार्म पर लाने का प्रयास करेगी और उनका मार्गदर्शन प्राप्त कर समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने का कार्य करेगी।भारत के हर राज्य में हम शिया समुदाय के लोगों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने का काम करेंगे। मोहर्रम के जुलूस अजाखानों में आयी परेशानियों को दूर करना तथा अपने बॉलिन्टियरों द्वारा समय-समय पर सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ भारत का देश में संदेश पहुंचाना भी एक मकसद है।
मदारिस में दीनी तालीम के साथ-साथ दुनयावी तालीम तथा मदरसी का आधुनिकीकरण कराने का कार्य किया जायेगा। गरीब शिया बेवा यतीम महिलाओं के लिए बेदा फण्ड जारी करना। 13 ऑल इण्डिया शिया मुस्लिम महासभा राष्ट्रीय स्तर पर सभी जनपदों में कमेटी गठित की जायेगी और आवश्यकता पड़ने पर समय-समय पर इसका विस्तार किया जा सकता है।इस अवसर पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में हैदर अभ्यास चाँद राष्ट्रीय अध्यक्ष, मौलाना सैयद मुज्ज़मिल अब्बास नजफी राष्ट्रीय महासचिव, जहीर अब्बास जैदी साहब राष्ट्रीय महासचिव, मौलाना शारिब अली जवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कु० एहसान अली खान राष्ट्रीय महासचिव, सुल्ताना समीर शान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सैय्यद कौसर मेहंदी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, निज जैन रजा राष्ट्रीय, सचिव, सिराज हुसैनी एडवोकेट असद अब्बास जैदी, सिराज अब्बास आदि मौजूद रहे।
