PPF, SSY जैसे छोटे बचत खातों पर अब ब्याज कम मिलेगा सरकारी डाका आपकी जेब पर

 

नई दिल्ली: कमर तोड़ महंगाई और कोरोना के मार के बीच अब सरकार आपकी गाढ़ी मेहनत की कमाई पर नज़र गड़ाये बैठी है जिसपर आप ब्याज के दृष्टि से लाभ लेने का सोच रहे हैं। मध्यमवर्ग की आय सीमित और फिर भविष्य के लिए बचाये गये चंद पैसों पर मिलने वाले ब्याज और फायदे से बच्चों की पढ़ाई और शादी के खर्च का इंतेजाम करने वालों के लिए बुरी खबर है।

सरकार ने पीपीएफ (PPF) और अन्य स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स (Small Saving Schemes) पर ब्याज दरों में मार्च से जून 2021 तिमाही के लिए काफी कटौती की है। सरकार ने पीपीएफ पर ब्याज दर को आगामी वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए 7.1 फीसद से घटाकर 6.4 फीसद कर दिया है। इसके अलावा, नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स (NSC) पर ब्याज दर को 6.8 फीसद से घटाकर 5.9 फीसद कर दिया गया है। वहीं, सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) पर ब्याज दर को  सरकार ने 7.4 फीसद से घटाकर 6.5 फीसद कर दिया है।

सरकार ने मार्च से जून 2021 तिमाही के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) पर ब्याज दर को 7.6 फीसद से घटाकर 6.9 फीसद कर दिया है। वहीं, किसान विकास पत्र (KVP), जिसकी अवधि पहले 124 महीने होती थी, वह अब 138 महीने में मैच्योर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *