नवागत पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण सूर्यकान्त त्रिपाठी ने पदभार किया ग्रहण

26.06.2022 को 2011 बैच के आइपीएस नवागत पुलिस अधीक्षक सूर्यकान्त त्रिपाठी द्वारा पुलिस कार्यालय हरहुआ पहुंचकर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण का पदभार ग्रहण किया गया । पदभार ग्रहण करने के उपरान्त अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी पिण्डरा, क्षेत्राधिकारी बड़ागांव, क्षेत्राधिकारी सदर व समस्त कार्यालय के शाखा प्रभारी व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन वाराणसी ग्रामीण के साथ गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तत्पश्चात पुलिस कार्यालय स्थित प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा व अन्य कार्यालय का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *