कर्नाटक चुनाव: चित्रदुर्ग में पीएम मोदी बोले- ‘बीजेपी ने ऊपरी भद्रा परियोजना को पूरा करने का लिया है संकल्प’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि कर्नाटक का ये चुनाव कर्नाटक को नंबर 1 राज्य बनाने का चुनाव है। ये चुनाव तय करेगा कि आने वाले 25 सालों में कर्नाटक विकास की किस ऊंचाई पर होगा। कर्नाटक को हमें विकसित भारत कि ड्राइविंग फोर्स बनाना है, ग्रोथ इंजन बनाना है और इसलिए हमारे सामने भाजपा है, भाजपा सरकार दोबारा बनाना है, डबल इंजन की सरकार दोबारा लाना है।

पीएम मोदी ने कहा कि, आजादी के ‘अमृतकाल’ में कनार्टक का ये पहला चुनाव है। ये चुनाव कर्नाटक को नंबर वन राज्य बनाने का चुनाव है। ये चुनाव तय करेगा कि आने वाले 25 वर्षों में कर्नाटक विकास की किस उंचाई पर होगा। कर्नाटक को हमें विकसित भारत की ड्राइविंग फोर्स बनाना है, ग्रोथ इंजन बनाना है। इसलिए भाजपा सरकार दोबारा बनाना है, डबल इंजन की सरकार को लाना है।

उन्होंने बताया कि, ‘कल कर्नाटक भाजपा की टीम ने संकल्प पत्र घोषित किया है, ये संकल्प पत्र बहुत अच्छा संकल्प पत्र है। इसमें कर्नाटक को देश का नंबर 1 राज्य बनाने का रोडमैप है, इसमें आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का ब्लू प्रिंट है, इसमें महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोड़ है।’

पीएम ने लोगों को सचेत करते हुए कहा- ‘कर्नाटक के लोगों को कांग्रेस और जेडीएस दोनों से सावधान रहना है। कांग्रेस जेडीएस दिखावे के लिए दो दल हैं लेकिन दिल से और अपनी करतूतों से ये दोनों एक ही हैं। दोनों परिवारवादी हैं, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं और दोनों समाज को बांटने की राजनीति करते हैं। इन दोनों दलों की प्राथमिकता कभी भी कर्नाटक का विकास नहीं है’। उन्होंने कहा- कांग्रेस-जेडीएस के कुशासन का प्रमाण है-अपर भद्रा इरिगेशन प्रोजेक्ट। इनको किसानों की चिंता नहीं थी इसलिए इस प्रोजेक्ट को नजरअंदाज किया। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का संकल्प लिया है। इसके लिए साढ़े पांच हजार करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि, “कांग्रेस कभी भाजपा के विकास कार्यों का मुकाबला कर ही नहीं सकती। कांग्रेस ने 2014 से पहले के 10 वर्षों में जितने मेडिकल कॉलेज बनाए, भाजपा सरकार ने उससे दोगुने मेडिकल कॉलेज सिर्फ 9 वर्षों में बना डाले”।

पीएम ने आगे कहा- कांग्रेस का इतिहास आतंक और आतंकवादियों के तुष्टिकरण का है। जब दिल्ली में बाटला हाउस एनकाउंटर हुआ तो कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता की आखों में आतंकियों के मर जाने की खबर सुनकर आंसू आ गए थे। जब सर्जिकल स्ट्राइक हुए, एयर स्ट्राइक हुए तो कांग्रेस ने देश की सेनाओं के सामर्थ्य पर ही सवाल खड़ा कर दिया।

उन्होंने कहा कि, ‘कांग्रेस ने अपनी वारंटी खो दी है, कांग्रेस की वारंटी खत्म हो चुकी है, कांग्रेस की विश्वसनीयता खो चुकी है। ऐसे में बिना वारंटी वाली कांग्रेस की गारंटी भी उतनी ही झूठी है और झूठी गारंटियों का कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत पुराना है। कांग्रेस को पता है कि कर्नाटक के लोग उसे सत्ता में नहीं आने देंगे इसलिए वे बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। जितनी बड़ी राशि और गारंटी की बात कांग्रेस कर रही है उसमें तो कर्नाटक का खजाना भी खाली हो जाएगाा फिर भी गारंटी अधूरी रह जाएगी। इसलिए ऐसी गारंटी सिर्फ बोलने के लिए है बोली जा रही है, अगर इस गारंटी को पूरा करना है तो राज्य के विकास के सारे काम बंध करने पड़ेंगे।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चित्रदुर्ग में वाद्य यंत्र भी बजाया। –

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने योजनाओं का सुरक्षा घेरा तैयार किया है-

– पहला सुरक्षा घेरा- पक्के घर, मुफ्त गैस कनेक्शन, हर घर जल का है।
– दूसरा सुरक्षा घेरा- गरीबों को मुफ्त राशन, भुखमरी से बचाव और पोषण का है।
– तीसरा सुरक्षा घेरा- आरोग्य का है, मुफ्त इलाज और टीकाकरण का है।
– चौथा सुरक्षा घेरा- जनधन योजना और मुद्रा योजना के तहत दी गई लाखों करोड़ रुपये की मदद का है।
– पांचवा सुरक्षा घेरा- संकट के समय मदद का है, जीवन ज्योति योजना, अटल पेशन योजना, सुरक्षा बीमा योजना जैसे कवच का है।
– छठा सुरक्षा घेरा- बेहतर कानून व्यवस्था का है।
– सातवां सुरक्षा घेरा- हर समाज के हक को सुरिक्षत करने का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *