BREAKING – शरद पवार ने NCP प्रमुख पद से इस्तीफा देने का किया एलान

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने बड़ा एलान किया है। अनुभवी राजनेता शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि मैंने एनसीपी के अध्यक्ष पद छोड़ने का फैसला किया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को उन्होंने दो दशक से अधिक समय पहले बनाया था।

पवार ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, “मैंने एनसीपी के अध्यक्ष पद से हटने का फैसला किया है।” उनकी इस घोषणा का सभा में जोरदार उद्घोषों से स्वागत किया गया।

पवार ने हालांकि स्पष्ट किया कि वह राजनीति से पीछे नहीं हट रहे हैं। उन्होंने कहा, “मेरे साथियों, भले ही मैं अध्यक्ष पद से हट रहा हूं, लेकिन मैं सार्वजनिक जीवन से सेवानिवृत्त नहीं हो रहा हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *