कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

कांग्रेस पार्टी ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में 42 उम्मीदवार के नाम हैं। इस सूची में बीजेपी छोड़ने वाले 3 और JDS से अलग होकर कांग्रेस का दामन थामने वाले एक बागी को भी कांग्रेस ने टिकट दिया है। इस लिस्ट में फिलहाल कोलार के उम्मीदवार की घोषण नहीं की गई है।

पार्टी ने बीजेपी के पूर्व एमएलसी बाबूराव चिंचनसुर को गुरमितकल से मैदान में उतारा, जहां उन्होंने तीन बार विधायक के रूप में काम किया है। वहीं बादामी से भीमसेन बी चिम्मन्नकट्टी को मैदान में उतारा गया है, जहां पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने 2018 के चुनावों में चुनाव लड़ा था। हुल्लप्पा वाई मेटी बागलकोट से, पी रविकुमार मांड्या से और ए आर कृष्ण मूर्ति कोल्लेगल (एससी) से चुनाव लड़ेंगे।

सूची में शामिल अन्य नामों में बादसाहेब डी पाटिल (कित्तूर), रामप्पा बलप्पा तिम्मापुर (एससी) (मुधोल), अब्दुल हमीद काजासाहेब मुश्रीफ (बीजापुर सिटी), वी रघुनाथ नायडू (पद्मनाभ नगर), केशव राजन्ना बी (येलहंका), एस बलराज गौड़ा (यशवंतपुरा) और कई और भी शामिल हैं।

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने 25 मार्च को 124 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। पार्टी ने अपनी पहली सूची में वरुणा से सिद्धारमैया, कनकपुरा से डीके शिवकुमार, कोराटागेरे से जी परमेश्वर, बाबलेश्वर से एमबी बाटिल, एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे को चितापुर से, कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंड्रे को भाल्की से और दिनेश गुंडू राव को गांधीनगर से मैदान में उतारा था। बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होने हैं, जिसके नतीजे 13 मई को आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *