कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में राहुल ने अपनी मां सोनिया गांधी को किया दुलार – देखें वीडियो

कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में राहुल ने अपनी मां सोनिया गांधी को किया दुलार – देखें वीडियो

कांग्रेस आज अपना स्थापना दिवस मना रही है। इस दौरान मां सोनिया गांधी भी राहुल गांधी के साथ नजर आईं। राहुल गांधी की अपनी मां सोनिया गांधी को दुलार करते हुए एक तस्वीर सामने आई है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि राहुल और सोनिया गांधी कुर्सी पर बैठे हुए है जिस पर सोनिया कुछ राहुल से कहती हैं जिस पर राहुल एक छोटे बच्चे के जैसे अपनी मां के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

इससे पहले दोनों मां-बेटे की एक और खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। मां-बेटे के बीच प्यार की सुंदर तस्वीर लोग भावुक हो गए थे।

मांड्या में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ राहुल गांधी ने सोनिया गांधी के जूतों के फीते बांधे थे। सोशल मीडिया पर वो वीडियो बहुत वायरल हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *