मालदीव की राजधानी माले में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई। यह आग विदेशी कामगारों के आवासों में लगी, इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। घटना के बाद अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार एक आग लगी इमारत के ऊपरी मंजिल से 10 शव बरामद किए गये है।
सूत्रों के अनुसार आग इमारत के निचले तल पर ग्राउंड फ्लोर में बने कार रिपेयरिंग गैराज में लगी। इसमें 9 भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक की मौत हुई है।
इस घटना के बाद विरोध के स्वर उठने शुरू हो गए है, राजनैतिक दलों ने कहा विदेशी कामगारों यहां विषम परिस्थिति में काम कर रहे हैं उनके लिए सोचने की आवश्यकता है।
