पुराने सपाईयों के टिकट कटने से पार्टी में नाराजगी,पूर्व विधायक परवेज टंकी ने दिये नये कदम उठाने के संकेत

प्रयागराज: राजनीतिक दलों में अभी नेताओं का आना जाना लगा हुआ है। दलबदलुओं को टिकट मिलने से राजनीतिक दलों के पुराने नेताओं में नाराजगी और विद्रोह भी साफ देखने को मिल रहा है। कुछ माहौल बदलने से इस बार सपा और भाजपा की ओर नेताओं की दौड़ लगी है। आये दिन इन दलों में कोई न कोई नेता शामिल हो रहा है। सपा में बड़े पैमाने पर भाजपा से नेता शामिल हुए हैं।प्रयागराज में तो सपा ने शहर की दो महत्वपूर्ण सीटों शहर पश्चिमी और दक्षिणी पर भाजपा से आये नेताओं को मैदान में उतार दिया है।शहर पश्चिमी से इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रिचा सिंह का मजबूत दावा था।लेकिन उनका टिकट सपा आला कमान ने काट दिया।अभी उन्होंने इस बारे में कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं दी है।हो सकता है कि वह एक दो दिन में अपना पत्ता खोलें। लेकिन शहर दक्षिणी से पूर्व विधायक हाजी परवेज अहमद ने टिकट कटने पर जम कर भड़ास निकाली। हालांकि वह बीच बीच में मुलायम सिंह यादव की तारीफ भी करते रहे। उन्होंने अपने आवास पर आज एक बैठक बुलाई थी।अभी वह ये नहीं कह रहे हैं कि चुनाव मैदान में उतरेंगे या नहीं ।उनका कहना है अभी वह अपने लोगों से मशविरा कर के ही कोई फैसला करेंगे। लेकिन उन्होंने सपा की नीतियों पर जिस तरह सवाल उठाए हैं उससे तो यही लगता है कि वह चुनाव मैदान में उतरेंगे।वह इस बार सपा में मुसलमानों की उपेक्षा का भी आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि सन 2012 और 2017 में भी सपा ने प्रयागराज में तीन मुसलमानों को टिकट दिया था।इस बार फूलपुर से केवल मुज्तबा सिद्दीकी को टिकट दिया है।वह भी मुज्तबा सिद्दीकी बसपा छोड़ कर हाल में ही सपा में शामिल हुए हैं। इस बार फाफामऊ से अंसार अहमद का भी टिकट कट गया है। शायद सपा ने 2017 का चुनाव हारने वालों को टिकट न देने का फैसला किया है। परवेज अहमद, अंसार अहमद और रिचा सिंह तीनों नेता 2017 में अपनी सीटों को नहीं बचा सके थे।उधर लोगों का कहना है कि परवेज अहमद पिछले चार साल तक बहुत सक्रिय नहीं रहे हैं।उधर  टिकट पाने के बाद आज शहर दक्षिणी से सपा प्रत्याशी रईस चंद शुक्ला सपा जिला कार्यालय पहुंचे और नेताओं से मुलाकात भी की। उन्होंने नाराज़ नेताओं को मना लेने का दावा भी किया है।
नाराज़ नेताओं को मनाने जायेंगे,सपा प्रत्याशी शुक्ला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा शहर दक्षिणी से रईस चन्द शुक्ला को प्रत्याशी घोषित करने पर पत्रकार बन्धुओं से कहा की शहर दक्षिणी मे कोई भी विकास कार्य ज़मीनी स्तर पर नहीं दिखता।मुझ पर भरोसा रख कर अखिलेश जी ने मुझे क्षेत्र के विकास के लिए प्रत्याशी बनाया है।मेरी पहली प्राथमिकता जनता के आशीर्वाद से विजयी होने पर सब से पहले शहर दक्षिणी के रुके विकास कार्यों को ज़मीनी स्तर पर होगी।शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी रईस चन्द शुक्ला ने कहा अखिलेश यादव ने मुझ पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया है तो उनके मान सम्मान को कायम रखने को मैं नाराज़ लोगों को मनाने भी जाऊँगा।कहा हमारे साथ सपा के पूरे संगठन के साथ अधिवक्ता व्यापारी किसान मज़दूर सब हैं।उनहोने व्यापारीयों को भरोसा दिलाया की उनके रहते किसी व्यापारी का शोषण नही हो पाएगा।जार्जटाउन बालसन चौराहा स्थित उनके आवास पर सुबहा से ही सपा नेताओं का आना जाना लगा रहा।वह हटिया वसीम नेता के आवास भी गए।वहीं ज़िलाध्यक्ष योगेश यादव व महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन से फोन कर जहाँ हाल चाल जाना वहीं काजल सिनेमा हाल मे केद्रीय कार्यालय को संचालित करवाने की व्यवस्था भी देखी।उनके आवास पर महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव ,पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पप्पू लाल निषाद अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव वज़ीर खाँ ,मज़दूर सभा के महानगर अध्यक्ष एस पी यादव ,व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दूर्गा गुप्ता ,व्यापार सभा के प्रदेश सचिव विजय गुप्ता ,महानगर मीडिया प्रभारी सै० मो०अस्करी ,व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष शिवशंकर केसरवानी ,लोहिया वाहिनी के ज़िला महासचिव आकिब जावेद खान ,नगर सचिव मशहद अली खाँ ,नगर सचिव मो०अज़हर ,अल्पसंख्यक सभा कोषाध्यक्ष ज़ामिन हसन ,छात्र सभा के नगर अध्यक्ष सौरभ यादव रामा ,पूर्व प्रधान शिव कुमार यादव ,लोहिया वाहिनी नगर महासचिव रोहित यादव ,नगर सचिव जयभारत यादव ,तारिक़ खान ,अज़ीम फारूकी ,उसमान , अश्विनी विश्वकर्मा ,शुभम गुप्ता ,अनिल साहु ,सौरभ यादव ,अहमद रज़ा ,संदीप शुक्ला ,अश्विनी शुक्ला ,सोनू पाठक समेत अन्य नेताओं ने रईस चन्द शुक्ला को समाजवादी पार्टी की ओर से शहर दक्षिणी का प्रत्याशी घोषित करने पर अखिलेश यादव के प्रति आभार जताते हुए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *