उत्तर प्रदेश चुनाव के ठीक पहले BJP ने बदली अपनी टैग लाइन, पार्टी के दिग्गजों ने झोंकी पूरी ताकत आज अमित शाह मेरठ के दौरे पर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के ऐन पहले भाजपा (BJP) ने अपनी टैग लाइन को बदल डाला। फिलहाल बीजेपी की टैग लाइन “सोच ईमानदार-काम दमदार” है। वही नई टैग लाइन- बीजेपी की नई टैग लाइन – “सोच ईमानदार- काम असरदार” होगी।

आखिर क्यों बीजेपी को अपनी टैग लाइन बदलने की सूझी?

जाहिर है कोरोना के काल में कोई काम नहीं , युवाओं को रोजगार नहीं भर्ती परीक्षाओं में घोटाला का ठीकरा ढो रही पार्टी आखिर किस मुँह से लोगों को काम के नाम पर वोट मांगने जायेगी।

बीजेपी के लिए इस समय उत्तर प्रदेश का चुनाव करो या मरो की स्थिति में है, पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी ताकत प्रदेश में झोंक रखी हैं। जेपी नड्डा आज आगरा में रहेंगे। इस दौरान वह ब्रज प्रांत की 20 विधानसभाओं के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करके नब्ज टटोलने के साथ जीत का मंत्र देंगे। इसके बाद वह बरेली रवाना हो जाएंगे। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मेरठ दौरे पर रहेंगे।

अमित शाह मेरठ दौरे पर है-
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यूपी के मेरठ में डेरा डालेंगे। इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सूत्रों की मानें तो इस दौरान वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाट नेताओं से मिल सकते हैं। बता दें कि इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा ने आरएलडी के साथ गठबंधन किया है, ताकि भाजपा को हराया जा सके।

दूसरी तरफ अखिलेश यादव एक बड़ी मुसीबत बने हुये है बीजेपी के लिए ऐसे में उत्तर प्रदेश चुनाव बहुत रोचक होने वाला हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *