Congress Manifesto: राहुल और प्रियंका गांधी ने जारी किया कांग्रेस का ‘युवा घोषणापत्र’ उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए देखें क्या है खास

उत्तर प्रदेश में युवाओं के बीच रोजगार को लेकर काफी कशमकश हैं। तमाम तरह की भर्ती परीक्षाओं में घोटालें और पेपर लीक के बीच आज कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र लांच किया है, जिसमें युवाओं को प्राथमिकता और तमाम तरह के उपाय के साथ वादे किए गए हैं। दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कांग्रेस का घोषणा पत्र “युवा मिशन” का लांच किया हैं।

यूपी समेत पांच राज्यों में चुनाव के नजदीक हैं। 10 मार्च से यूपी में पहले चरण का मतदान शुरू हो जाएगा। इससे पहले सभी राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही हैं, और धीरे-धीरे अपना घोषणापत्र भी जारी कर रही हैं।

क्या खास है कांग्रेस के इस घोषणा पत्र में-

उप्र के युवाओं को 20 लाख रोजगार मिलेंगे।

प्रतियोगी परीक्षाओं के फॉर्म भरने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।

प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए बसों एवं ट्रेन की यात्रा मुफ्त।

जॉब कैलेंडर बनाया जाएगा: जिसमें प्रत्येक भर्ती के लिए परीक्षा तिथि, इंटरव्यू की तिथि, नियुक्ति की तिथि अंकित होगी। भर्ती निकलने के 6 महीने के भीतर नियुक्ति।

1.5 लाख शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति।

1 लाख पुलिस के पदों पर भर्ती।

6000 डॉक्टरों की भर्ती।

लाखों अन्य ख़ाली पड़े पद भरे जाएंगे।

आरक्षण का सही पालन करने के लिए सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक की नियुक्ति।

छात्रसंघ चुनाव बहाल होंगे।

छोटे रोजगार को चिन्हित करके क्लस्टर बनाया जायेगा।

युवा महोत्सव हर साल करने की योजना।

आधुनिक लाइब्रेरी और इंटरनेट से युक्त कॉलेज के परिसर पर फोकस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *