डॉ० प्रभात ओझा संयुक्त हिन्दी-सलाहकार समिति के सदस्य नामित

प्रयागराज: हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग की कार्यसमिति  सदस्य डॉ. प्रभात ओझा को केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के दोनों विभागों, पशुपालन और डेयरी विभाग एवं मत्स्यपालन विभाग की संयुक्त हिन्दी सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है। डॉ. ओझा राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा की प्रबंध समिति के भी सदस्य हैं।
उक्त हिन्दी सलाहकार  समिति के अध्यक्ष केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला हैं। समिति में कैबिनेट मंत्री के अतिरिक्त दोनों राज्य मंत्री, लोकसभा एवं राज्यसभा के दो-दो सदस्य, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालयों के सचिव, राजभाषा विभाग के सचिव सहित 29 सदस्य शामिल हैं। डॉ. ओझा का नामांकन मंत्रालय की ओर से गैर सरकारी सदस्य के रूप में किया गया है। पत्रकार डॉ. ओझा एक समय प्रयागराज के समाचार पत्रों से जुड़े रहे और इस समय न्यूज एजेंसी  के न्यूज एडिटर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *