असली दवाईयों को नकली बता कर कारवाई करने पर कोर्ट ने दो ड्रग इंस्पेक्टर पर FIR के आदेश दिए

प्रयागराज: हाइकोर्ट ने 2 ड्रग इंस्पेक्टर,5 पुलिस कर्मियों समेत 7 पर एक मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक उन्नाव व सीतापुर के ड्रग इंस्पेक्टर ने पुलिस कर्मियों के साथ 28 अगस्त को नकली दवा बनाये जाने की सूचना पर की एक संस्थान में छापेमारी की थी। छापेमारी में भारी मात्रा में दवाईयों की शीशी व एक कंपनी के रैपर लगे समान को जब्त‌ किया था। इसके बाद पुलिस ने त्वरित करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
आरोपियों के वकील ने हाइकोर्ट में बेल अर्जी डालने के साथ ही दवाइयों को नकली न होने का चैलेंज किया। कोर्ट ने सुनवाई को स्वीकार करते हुए लैब की दवाइयों की सैम्पल रिपोर्ट की तलब की थी। इसके बाद हुआ ये कि फॉरेंसिक लैब की सैम्पल रिपोर्ट में दवाईयां सही पाई गई थी। दवाईयां सही पाए जाने पर हाईकोर्ट ने उन्नाव ड्रग इंस्पेक्टर अजय कुमार ‘संतोषी’ व सीतापुर के ड्रग इंस्पेक्टर नवीन कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।
यही नहीं छापेमारी टीम में शामिल गंगाघाट कोतवाली के एसआई रोहित पांडेय,एसआई अबू मोहम्मद कासिम के अलावा 3 कॉन्स्टेबल के खिलाफ भी एफआईआर के आदेश दिए हैं।हाइकोर्ट के आदेश से जिम्मेदारों में हड़कंप मचा है। ये मामला उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के शक्ति नगर का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *