डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कर्मचारी आवास का उद्घाटन किया

वाराणसी: उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा दो दिन के वाराणसी दौरे पर है , इस दौरे के दौरान आज शर्मा ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बने नये कर्मचारी आवास का उद्घाटन भी किया।

 

उद्घाटन के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गेस्ट हाउस में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एवं संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपतियों तथा दोनों विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के साथ शिक्षा विभाग से जुड़े जिलों एवं मंडलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उच्च शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, यू पी बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव उपस्थित रहे।

बनारस की मिट्टी की खुशबू: टोक्यो ओलंपिक में महकेगी, ललित उपाध्याय का नेशनल हॉकी टीम के लिये 16 खिलाड़ियों में चयन।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में उप मुख्यमंत्री का स्वागत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी एवं कुलसचिव डॉ सुनीता पांडे द्वारा किया गया सभी शिक्षक एवं कर्मचारी भी इस मौके पर मौजूद थें। कुलपति आनंद कुमार त्यागी ने भी काशी विद्यापीठ में चल रहे विकास कार्यों ,पठन पाठन एवं आदि प्रगति के बारे में उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *