शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बैठक,पदोन्नति और स्पष्टीकरण बिना कार्रवाई न करने की मांग

प्रयागराज: वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.ज्ञान प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सरदार बल्लभ भाई पटेल सेवा संस्थान अलोपीबाग प्रयागराज में पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें सभी पदाधिकारियों ने प्रकाश पर्व कार्तिक पूर्णिमा,गुरु नानक जयंती,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती के शुभ अवसर पर दीप प्रज्वलन करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके नमन किया।
वैचारिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.ज्ञान प्रकाश सिंह ने हिंदुस्तान के महापुरुषों को नमन करते हुए सभी को प्रकाश पर्व देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमे अपने देश के महा पुरुषो से सिख लेते हुए समाज हित और देश हित मे सदैव काम करते रहना है तभी हमारा राष्ट विश्व पटल पर अपना परचम लहराएगा।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ.ज्ञान प्रकाश सिंह ने अटेवा के आवाहन पर पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन में अधिक से अधिक साथियों को लखनऊ पहुंचने का आवाहन करते हुए कहा कि अपने हक के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।
प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार वर्मा ने सभी पदाधिकारियों को संगठन के उद्देश्य के बारे में बताते हुए शिक्षको की विभिन्न समस्याओं के बारे में पूछा।
कार्यक्रम के संयोजक प्रयागराज जिला अध्यक्ष नारायण सिंह पटेल एवम जिला कार्य समिति ने शिक्षको की समस्याओं के निस्तारण हेतु आश्वासन दिया।
शिक्षको द्वारा मुख्य रूप से निम्न समस्याएं उठाई गई।विगत 12वर्षो से शिक्षको की पदोन्नति नही हुई तत्काल कराई जाए।जनपदीय स्थानांतरण ब्लॉक स्तर पर खुला विकल्प लेकर आन लाइन कराए जाए।मानव संपदा न चलने या नेटवर्क बाधित होने पर अवकाश लेने हेतु दूसरा विकल्प उपलब्ध कराया जाए।समस्त बकाया देयक बोनस एरियर वेरीफिकेशन शीघ्र कराया जाए।बिना सुनवाई या स्पष्टीकरण के कोई कार्यवाही नहीं किया जाए।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार वर्मा प्रदेश मंत्री अजीत सिंह, रश्मि सिंह , ममता गुप्ता,इंद्र कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह महामंत्री अमरेंद्र सिंह मंडल कोषाध्यक्ष लालमणि पटेल जिला अध्यक्ष नारायण सिंह पटेल महामंत्री नवनीत यादव कोषाध्यक्ष सूर्यबली गुप्ता जिला अध्यक्ष कौशांबी अनूप सिंह गोपेश पाल अजब सिंह अमरजीत सिंह दिनेश राव  सयाराम गुप्ता जय प्रकाश यादव शेष प्रताप सिंह ,प्रदीप कुमार सिंह रोशन लाल पटेल विजय बहादुर शर्मा, मनेंद्र सिंह प्रदीप कुमार राजूभाई दिनेश कुमार सिंह ओम प्रकाश सरोज राम पाल,शिव नरेश सिंह इत्यादि शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *