किसान आंदोलन में जान गंवाने वालो को कांग्रेसियो ने दी श्रद्धांजलि

प्रयागराज: यूपी कांग्रेस के आवाहन पर किसान आंदोलन में किसी भी कारण से जान गंवाने वाले किसानों को करैली मस्तान मार्किट चौराहे पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शनिवार को श्रद्धांजलि सभा में महिलाओं की भागीदारी भी काफी रही।
उन्होंने मृतक किसानों को नमन करते हुए तीनों कानूनों को संसद से निरस्त करवाने की मांग को पुरजोर तरीके से उठाई। लोगो का गुस्सा भी सरकार के खिलाफ देखने को मिला। इस दौरान कांग्रेसियो का नेतृत्व कर पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष नफीस अनवर ने कहा कि तीनों कानून किसी एक विशेष वर्ग के लिए नहीं बल्कि संपूर्ण भारतवर्ष के हर वर्ग के लोगो के लिए नुकसानदायक साबित होंगे। जिसे अविलम्ब सरकार ससंद से निरस्त कराकर एमएसपी का समर्थन मूल्य निर्धारित करे। जिला कांग्रेस प्रवक्ता हसीब अहमद ने बताया कि कानून के निरस्त करवाने के लिए किसान बिना किसी डर के डटे हुए हैं। सरकार बिना शर्त आंदोलन कर रहे किसानों से बातचीत कर उनकी मांगों को माने। किसान आंदोलन में मृतक किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए कांग्रेसियो ने आरोप लगाते हुए एक स्वर में कहा कि यूपी चुनाव में भाजपा हार के डर से किसानों को गुमराह करने के लिये षड़यंत्र रच रही है।
इस दौरान नफीस अनवर, हसीब अहमद, गौरव पाण्डेय, शकील अहमद, दिव्य जयसवाल, मो०हसीन, दीपक गुप्ता, नफीस कुरैशी, अब्दुल शकूर, सिराज अहमद, पवन मेहरोत्रा, अमीन वारसी, ऋषि कुमार समेत आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *