शिवपाल यादव प्रयागराज में भीड़ नही जुटा सकें प्रसपा के लिए

प्रयागराज: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव को अभी भी सपा से गठबंधन की उम्मीद बनी हुई है। शुक्रवार को प्रयागराज सर्किट हाउस में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा से अभी गठबंधन का रास्ता बंद नहीं हुआ है। इसके लिए नेताजी (मुलायम सिंह यादव) भी प्रयास कर रहे हैं। भाजपा को हराने के लिए सभी छोटे दलों से गठबंधन किया जाएगा। बताया कि सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा के सहारे उत्तर प्रदेश में भी सत्ता परिवर्तन होगा।

 

 

एक सवाल के जवाब में कहा कि अखिलेश यादव को जल्द गठबंधन को लेकर सदबुद्धि आए, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। कहा कि जब हम सत्ता में आएंगे तो प्रत्येक परिवार के एक बेटी और एक बेटा को सरकारी नौकरी देने का कानून बनाएंगे। पत्रकार वार्ता के पहले शिवपाल सिंह यादव अल्लापुर स्थित बाघम्बरी गद्दी सुबह आठ बजे पहुंचे। अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। उसके बाद बंधवा स्थित लेटे हनुमान जी का दर्शन किया। उन्होंने शहर के अटाला इलाके में एक सभा को भी सम्बोधित किया। लेकिन इसमें उस तरह भीड़ नही जुटी जितनी भीड़ उनके सपा में रहते जुटती थी।ऐसा लगता है कि उनका राजनीतिक प्रभाव अब पहले वाला नहीं रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *