इलाहाबाद विश्वविद्यालय और संघटक महाविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में 38 हजार से अधिक ने दी परीक्षा

प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों में बीए, बीपी, बीएफए, बीएएलएलबी, एलएलम और एमकॉम में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। दो पालियों में हुई प्रवेश परीक्षा के लिए 42,463 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 38210 अभ्यर्थी (89.98 फीसदी) परीक्षा में शामिल हुए और 4253 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह 9.30 से 11.40 बजे की पाली में हुई बीए, बीपीए, बीएफए की प्रवेश परीक्षा में 90.47 फीसदी और अपराह्न दो से 4.10 बजे की पाली में हुई बीएएलएलबी, एलएलएम, एमकॉम की प्रवेश परीक्षा में 88.45 फीसदी अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। बीए, बीएफए एवं बीपीए की प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 32313 अभ्यर्थियों में 29,232 अभ्यर्थी (90.47 फीसदी) परीक्षा में शामिल हुए और 3081 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों मोड में हुई। ऑनलाइन मोड  में हुई प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत 7816 में से 6,669 अभ्यर्थी (85.32 फीसदी) परीक्षा में शामिल हुए और और 1147 ने परीक्षा छोड़ दी। ऑफलाइन मोड में 24497 के मुकाबले 22563 अभ्यर्थियों (92.11 फीसदी) ने परीक्षा दी और 1934 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
दूसरी पाली में हुई बीएएलएलबी, एमलएलएम एवं एमकॉम की प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत 10150 में से 8978 अभ्यर्थी (88.45 फीसदी) ने परीक्षा दी और 1172 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया। ऑनलाइन मोड में हुई परीक्षा के लिए 3170 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2704 अभ्यर्थी (85.30) उपस्थित और 466 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, ऑफलान मोड में 6980 अभ्यर्थियों के मुकाबले 6274 ने (89.89 फीसदी) ने परीक्षा दी और 1172 ने परीक्षा छोड़ दी।
प्रोफेशनल पाठ्यक्त्रस्मों की प्रवेश परीक्षा
इंस्टीट्यूट ऑफ  प्रोफेशनल स्टडीज (आइपीएस) के तहत संचालित विभिन्न पाठ्यक्त्रस्मों और पीजीएटी-2 में प्रवेश के लिए शुक्रवार को कराई गई। यह परीक्षा दो पालियों में केवल ऑनलाइन मोड में कराई गई। दोनों पालियों की प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 671 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *