सपा सरकार बनने पर छात्र संघ बहाली करेंगे, लीलावती

प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पिछले 444 दिनों से छात्रसंघ की बहाली को लेकर धरने पर बैठे छात्रों के समर्थन पर आज इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन के प्रांगण में समाजवादी पार्टी के महिला प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा पहुंची इस अवसर पर उन्होंने जयप्रकाश नारायण के चित्र में माल्यार्पण किया एवं लाल पदमधर के मूर्ति पर मल्यापर्ण किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों के मौलिक अधिकारों के हनन करने का काम किया जिसके चलते पिछले 444 दिनों से यह छात्र धरने में बैठे हैं और ना ही इनका कोई सुनवाई हो पा रही है प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार अगले विधानसभा चुनाव में जीत के आने के बाद बनेगी तब हम पहले ही सदन में छात्र संघ की बहाली का आदेश पारित करेंगे समाजवादी पार्टी हमेशा से ही छात्रों का समर्थन करते आई है और आगे भी करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *