प्रयागराज के एसआरएन हास्पिटल में 60 हजा़र लीटर क्षमता वाले दो आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

प्रयागराज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ की वर्चुअली उपस्थिति में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से संबद्ध स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय को प्रदत्त 1000–1000 लीटर क्षमता के पी. एस. ए. ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट का लोकार्पण किया। इस दौरान सांसद फूलपुर श केसरी देवी पटेल ,  विधायक कोरॉव  राजमणि कोल ,  विधायक फाफामऊ विक्रमाजीत मौर्य , के.के सिंह परियोजना निदेशक,  एस. पी. सिंह प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज मौजूद रहे।
एसआरएन हास्पिटल में 1000 – 1000 लीटर क्षमता वाले प्रेशर स्विंग एडजॉर्पशन ऑक्सीजन प्लांट (पीएसए) का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन शुभारंभ किया। मेडिकल अस्पताल के ऑडिटोरियम में लाइव प्रसारण में पीएम ने सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री के संबोधन के पूर्व मंत्री नन्दी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी एवं कर्मयोगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। मंत्री नन्दी ने कहा कि कोरोना के प्रथम एवं द्वितीय लहर में कई बड़े बड़े देश जहां डगमगा गए, वहीं भारत ने कोरोना को मात दी। मरीजों का बेहतर इलाज हो सके इसके लिए अस्पतालों में वेंटीलेटर के साथ ही कंसंट्रेटर की व्यवस्था की गई है।
मंत्री नन्दी ने कहा कि व्यवस्था के ही इस क्रम में देश के विभिन्न हॉस्पिटल में पीएम केयर फंड से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया जा रहा है।
मंत्री नन्दी ने कहा कि पीएसए ऑक्सीजन प्लांट अब तक का सबसे आधुनिक ऑक्सीजन प्लांट है। जिसके शुरू होने के बाद मरीजों को ऑक्सीजन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
मंत्री नन्दी ने बताया की नए ऑक्सीजन प्लांट की मदद से 1000 लीटर प्रति मिनट के साथ एक घंटे में 60,000 लीटर ऑक्सीजन एक प्लांट से मतलब दोनों प्लांट से एक घंटे में एक लाख 20 हजार लीटर ऑक्सीजन तैयार किया जा सकता है।
अब एसआरएन के सिलेंडर को बाहर नहीं भेजना पड़ेगा ऑक्सीजन के लिए। मरीजों को निरंतर ऑक्सीजन मिलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *