भाजपा समर्थित केंद्र सरकार के समय, 90 में सबसे अधिक कश्मीरी पंडितों का विस्थापन हुआ, तिवारी

प्रयागराज: कांग्रेस के केंद्रीय वर्किंग कमेटी के सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने लखीमपुर खीरी की घटना के मामले में भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है ।मीडया मुखातिब होते हुए उन्होंने देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त किया है कि उसने इस मामले में सरकार से ही स्टेटस रिपोर्ट तलब की है।उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट अगर इस मामले में आगे नहीं आता तो शायद अभी भी यूपी पुलिस सोई रहती।

 

 

यूपी पुलिस की कारगुजारी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने यह भी पूछा है कि मंत्री का जो बेटा रात में टेलीविजन चैनल को इंटरव्यू दे रहा था सुबह वह वहां से कैसे और कहां फरार हो गया यह आश्चर्य की बात है। उन्होंने कश्मीर के मामले में भी भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है उन्होंने कहा कि 1990 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा समर्थित केंद्र सरकार के समय सबसे अधिक कश्मीरी पंडितों का विस्थापन हुआ है।

 

 

पिछले 7 दिनों में 5 कश्मीरी पंडितों की हत्या कश्मीर में की गई है और कश्मीर में केंद्रीय शासन प्रणाली के तहत राष्ट्रपति के शासन चल रहा है ।जिसका संचालन गृह मंत्री द्वारा किया जा रहा है।श्री तिवारी ने कहा कि कश्मीर के मुद्दे को लेकर कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष एक है और इसके लिए देश हित में कुछ भी करने को तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *