प्रयागराज बाढ़ के मुहाने पर, सम्भावित खतरे से निपटने के लिए महापौर ने व्यवस्था परखी

प्रयागराज: अभिलाषा गुप्ता नंदी महापौर प्रयागराज द्वारा विभिन्न जलाशयों से छोड़े जल व अन्य प्रदेशों में हो रही वर्षा के कारण प्रयागराज में गंगा एवं यमुना का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिस कारण कछार वाले इलाकों में तथा अन्य पास के क्षेत्रों में बाढ़ का पानी भर गया, के दृष्टिगत दारागंज छोटा बघाड़ा स्थित भृगु मार्ग एवं एनी बेसेंट स्कूल स्थित बाढ़ राहत शिविर एवं बक्शी बांध स्थित पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय  राजेश निषाद नामित पार्षद, रवि रंजन नगर आयुक्त, संजय ममगई जोनल अधिकारी, रविंद्र कुमार जोनल अधिकारी, अनिल कुमार मौर्य नगर अभियंता, सुरेंद्र नाथ पांडे अवर अभियंता, राम सक्सेना अवर अभियंता, अरविंद सफाई एवं खाद्य निरीक्षक उपस्थित रहे।
बक्शी बांध पंपिंग स्टेशन में 17 पंप स्थापित है जिसमें 9 पंप डीजल के तथा 8 पंप इलेक्ट्रिक के स्थापित है तथा सभी चालू हालत में हैं । बक्शी बांध स्थित नाग वासुकी मंदिर के पीछे नए मार्ग पर बांध का पानी स्थित घरों में अंदर प्रवेश कर चुका है तथा आसपास के घरों में पानी के बढ़ने पर भर जाएगा दशासुमेघ घाट के पास भी सभी स्थित घरों में बाढ़ का पानी भरा पाया गया । स्थानीय निवासियों द्वारा बताया गया कि विद्युत विभाग द्वारा विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई है प्रकाश की व्यवस्था ना होने के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
 छोटा बघाड़ा स्थित एनी बेसेंट स्कूल बनाए गए राहत शिविर का निरीक्षण किया गया, सभी कमरों में लाइट व पंखे की व्यवस्था पाई गई । उपस्थित लेखपाल व अधिकारी द्वारा बताया गया कि भृगु मार्ग पर पानी आ गया है, वहां के लोग धीरे-धीरे आ रहे हैं । एक परिवार अपना सामान लेकर राहत शिविर में उपस्थित थे उपस्थित प्रशासन के अधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी परिवारों को कोविड-19 अंतर्गत रखा जाएगा तथा उन्हें खाने व दवाइयों की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जाएगी ।  नगर निगम प्रयागराज द्वारा सचल शौचालय लाइट की व्यवस्था करा दी गई है।
महापौर द्वारा जनहित में नगर आयुक्त एवं सभी संबंधित अधिकारियों को सभी भाग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आसपास समुचित सफाई, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, कीटनाशक का छिड़काव व शुद्ध पेयजल की आपूर्ति किए जाने एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित बाढ़ चौकियों/कैंपों में भी उक्त सभी व्यवस्थाएं कराए जाने के निर्देश दिए गए और कहा गया कि इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
शहर के कई इलाकों के घरों में पानी घुसा
प्रयागराज में बाढ़ की स्थिति अब गंभीर रूप लेने लगी है ग्रामीण क्षेत्रों के साथ साथ शहरी क्षेत्र में भी पानी घुसने लगा है और प्रयागराज के दारागंज छोटा बघारा चांदपुर सलोरी बेली गांव नेवादा धूमनगंज जैसे निचले स्तर के मुहल्ले जलमग्न होते जा रहे है। प्रयागराज प्रशासन ने जिला जल पुलिस एसडीआरएफ एनडीआरफ और स्थानीय मछुआरों की सहयता से तटीय इलाकों में चौबीसों घंटे रेकी करने और आपातकाल में पानी में फंसे लोगों को निकलने का काम शुरू कर दिया हेयर जो लोग अपने घरों की सुरक्षा के लिए रुक गए है उनको राशन पहुंचाने का काम शुरू करने जा रहीं है। एसडीआरएफ के साथ साथ 11वाहिनी एनडीआरएफ वाराणसी से भी एक कंपनी आज प्रयागराज में अपना चार्ज संभालने के लिए पहुंच गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *